यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,यूपी में सक्रिय उड़ीसा के जाजपुर गैंग से कुशीनगर पुलिस की मुठभेड़,2 बदमाशों को लगी गोली

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है।मंगलवार तड़के कुशीनगर पुलिस की शातिर बदमाशों से हाटा कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।दोनों उड़ीसा के जाजपुर के अंतरराज्यीय बदमाश हैं।कुशीनगर में घूमकर ये गैंग टप्पेबाजी और डिक्की तोड़ कर आभूषण आदि की चोरियां कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार इस शातिर गैंग को पकड़ने के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कोतवाली हाटा,कोतवाली पडरौना और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को लगाया था। संयुक्त टीम को गैंग बारे में सूचना मिली थी कि हाटा इलाके किसी वारदात को अंजाम देने वाली फिराक में हैं। मंगलवार को तड़के संयुक्त टीम हाटा थाना क्षेत्र किस्तूराजा स्कूल के सामने देवरिया रोड हाटा के पास घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए।इनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार लोगों पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दीया।पुलिस टीम ने भी फायरिंग की,जिसमें दो घायल हो गये।इनकी पहचान जितू प्रधान पुत्र अन्ना राव प्रधान निवासी दश्मनीया थाना जखपुरा जनपद जाजपुर उड़ीसा और किशोर प्रधान पुत्र नरायण प्रधान निवासी दश्मनीया थाना जखपुरा जनपद जाजपुर उड़ीसा के रुप में हुई।इनको मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो अवैध तमन्चा,4 जिन्दा कारतूस, 4 खोखा कारतूस,चोरी की भारी मात्रा में सफेद धातु और पीली धातु के आभूषण,घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, 8 कपड़े का कैटलाग और अपराध से अर्जित नगद 15000 रुपये बरामद हुआ है।घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक इसी गैंग ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र में डिग्गी खोलकर और हाटा थाना क्षेत्र में डिग्गी खोलकर आभूषण चोरी की थी।पकड़े जाने के बाद उन दोनों घटनाओं का खुलासा हो गया है। बता दें कि उड़ीसा के जाजपुर जिले का यह अन्तर्राज्यीय गैंग मोटरसाइकिल से विभिन्न शहरों में जाता है।शहर और आसपास के सुनारों की आनेजाने दोनों की रेकी करता है और दुकान बंद करते या खुलते समय मौका पाकर सुनार की गाड़ी का डिग्गी का लॉक अपने पास रखे विशेष उपकरण के माध्यम से खोलकर डिग्गी में रखा माल(आभूषण) या झोला निकाल कर फरार हो जाता है।ये अपने पास बैग में कपड़े का कैटलाग रखते है ताकि किसी को शक होने पर इनसे पूछताछ होने पर ये लोग कपड़े का व्यापार करना बता सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000