यूपी पुलिस ने हेलमेट जागरूकता के लिए लिया जवान का सहारा,ट्वीट हुआ वायरल

लखनऊ। फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म जवान को लेकर इन दिनों जमकर चर्चा है। कुछ लोगों को‌ फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ को नापसंद भी है।शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर लोगों में काफी क्रेज भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर जवान फिल्म खूब ट्रेंड कर रही है। शाहरुख़ खान ने इसमें कई गेटअप लिए हैं, जिसमें से एक गेटअप में वो मुंह और सिर पर पट्टी बांधे नजर भी आये हैं। इसी गेटअप को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ट्वीट किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के लिए जवान के इस लुक का इस्तेमाल किया है। एक तरफ पट्टी बंधे हुए शाहरुख खान का फोटो लगा है तो दूसरी तरफ हेलमेट का और लिखा गया है कि ऐसा हाल होने से बचने के लिए हेलमेट पहनें। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,जवान हो या बूढ़े,टू व्हीलर पर बैठने से पहले, हेलमेट कभी न भूलें।

इससे पहले नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान की फिल्म जवान के 5 अलग-अलग पोस्टर का इस्तेमाल करते हुए एक ट्वीट किया था। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस पोस्टर में शाहरुख खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। इसके साथ पोस्टर में लिखा गया है कि आप भी इसी तरह अपने अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल के लिए पासवर्ड भी अलग-अलग बनाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई भी धोखेबाज आपके सामने टिक नहीं पाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000