घर में बहू को ससुर ने उतारा मौत के घाट,नदी किनारे लाश के कई टुकड़े कर फेंका

बोकारो। झारखंड के बोकारो में ससुर ने अपनी बहू के साथ ऐसा कुछ किया,जिसे जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। खाने को लेकर बहू के साथ ससुर की मामूली बहस हुई थी, लेकिन ससुर को ये नागवार गुजरी कि बहू ने उसे उल्टा जवाब कैसे दे दिया। ससुर ने टांगी (तेजधार हथियार) उठाई और बहू को मौत के घाट उतार दिया। ससुर ने लाश को बोरे में डाला और नदी किनारे ले जाकर उसके कई टुकड़े किए और टुकड़ों को नदी में बहा दिया।

महिला का पति जब घर लौटा तो उसने पिता ने उसके बारे में पूछा तो पिता ने कहा- मैं नहीं जानता वो कहां गई। पति ने अपने ससुराल में फोन करने पत्नी के बारे में पूछा।वो वहां भी नहीं थी।फिर उसने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 4 दिन बाद पुलिस को महिला की लाश के कुछ टुकड़े नदी से मिले।बाकी के टुकड़े उसमे से गायब थे।पुलिस ने संदेह के आधार पर ससुर को हिरासत में लिया तो उसने जल्द ही अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि घटना नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी इलाके की है।सूरज रजवार की पत्नी 40 वर्षीय गीता देवी गायब थी।सूरज ने नावाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी ससुर ने बताया कि उसी ने अपनी बहू गीता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।पुलिस ने फिर उसके घर की तलाशी ली और हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद किया।आरोपी बोला मेरा बेटा सूरज मजदूरी करता है। 19 अक्टूबर को वो काम के सिलसिले से बाहर गया। आरोपी के मुताबिक तब बहू गीता और वो ही घर में मौजूद थे। खाने को लेकर बहू से उसकी बहस हो गई। बहू ने जब उसे जवाब दिया तो ये बात उसे पसंद नहीं आई।गुस्से में उसने बहू को मार डाला।फिर उसकी लाश को बोरे में भरकर जमुनिया नदी ले गया। यहां शव के कई टुकड़े किए और उन्हें नदी में बहा दिया।पुलिस फिलहाल कागजी कार्रवाई के बाद ससुर नीलम रजवार को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000