UP को मिली नए हाई-वे की सौगात, नितिन गडकरी ने दी मंजूरी, इस फोरलेन सड़क से 3 जिलों का होगा सीधा कनेक्शन

Khulasaindia news network : केंद्र सरकार ने पूर्वांचल को बड़ी कनेक्टिविटी सौगात देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग- 727बी के तहत सिकंदरपुर से बलिया तक करीब 34 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी के बाद यह प्रोजेक्ट अब जमीनी प्रक्रिया की ओर बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सड़क और कनेक्टिविटी के मोर्चे पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जाम, सड़क हादसों और धीमी रफ्तार से परेशान यात्रियों को अब राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को एक नई फोरलेन सड़क की सौगात देने का फैसला किया है, जिससे पूर्वी यूपी के तीन अहम जिलों का आपस में सीधा और तेज कनेक्शन स्थापित होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंत्रालय स्तर पर मंजूरी दे दी है, जिसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह फोरलेन सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-727बी पर सिकंदरपुर से बलिया तक बनाई जाएगी। इसकी लंबाई करीब 34 किलोमीटर होगी और इसमें चार लेन के साथ दोनों तरफ पक्के शोल्डर भी होंगे।

अभी इस रास्ते पर रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है और अक्सर जाम लग जाता है। इसी वजह से 34 किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते हैं। फोरलेन सड़क बनने के बाद यात्रा ज्यादा सुरक्षित होगी और यही दूरी काफी कम समय में पूरी हो सकेगी।

इस सड़क परियोजना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नवलपुर से सिकंदरपुर तक सड़क निर्माण कार्य पहले से ही प्रगति पर है, लेकिन सिकंदरपुर से बलिया तक का हिस्सा अब तक दो लेन का ही था। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। मंत्री ने पत्र पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग को प्रस्ताव आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके बाद अब सर्वे और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस फोरलेन सड़क के बनने से गोरखपुर और देवरिया से बलिया का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा, जिससे न सिर्फ यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी आसान बनेगी। इसके अलावा सड़क किनारे बसे गांवों और कस्बों को ट्रैफिक की परेशानी से बचाने के लिए तीन संभावित बाईपास बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इनमें खेजुरी, खड़सरा और सुखपुरा जैसे इलाके शामिल हैं।

बाईपास बनने से इन क्षेत्रों में जाम और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है, लेकिन मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में विकास की उम्मीदें तेज हो गई हैं। सांसद रमाशंकर राजभर ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि फोरलेन सड़क से इलाके का समग्र विकास होगा और लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000