दिल्ली में ज्वैलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह का शातिर चोर हुआ गिरफ्तार 

द‍िल्‍ली के भोगल में हुई 25 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी चोरी के मामले को द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सुलझा ल‍िया है. पुल‍िस ने इस मामले में दो आरोपियों को ग‍िरफ्तार क‍िया है. बताया जा रहा है क‍ि अभी आरोपी लोकेश छत्तीसगढ़ में ही है, जो दुर्ग और भिलाई इलाकों में चोरी की वारदातों में भी शामिल था. लोकेश के साथ दूसरा बदमाश अजय बताया जा रहा है. प्रारंभ‍िक जानकारी के अनुसार, लोकेश काफी शातिर चोर है जिसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था. पुल‍िस इस वारदात में एक तीसरे बदमाश के शाम‍िल होने का भी शक है, जिसका नाम शिवा बताया गया है. अभी तीनों से छत्तीसगढ़ के दुर्ग थाना में ही पूछताछ की जा रही है. पुल‍िस ने आरोप‍ियों के पास से चोरी का ज्‍यादातर माल बरामद कर ल‍िया है. आपको बता दें क‍ि दिल्ली के भोगल में 25 करोड़ की चोरी का मामले में कई इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच को तेज क‍िया. सबसे पहले दिल्ली पुलिस की जांच की थ्योरी शोरूम के कर्मचारियों पर टिकी, क्योंकि जिस चालाकी से स्ट्राॅन्‍ग रूम की दीवार को आसानी से काटकर उसके अंदर जाकर चोरी की गई.

वह शोरूम को पूरी तरह से जानते थे. पुलिस को जांच के दौरान सभी कर्मचारियों का डाटा खंगाला जिनमें से एक कर्मचारी पर शक गहराया था, जो न सम्पर्क में और न ही छुट्टी बिताकर वापस लौटा. केस सुलझाने के ल‍िए पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही थी कि इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अकेले या 2 लोगों द्वारा भी अंजाम दिया जा सकता है, क्योंकि जिस छत से चोर अंदर घुसे थे वहां से एक शख्स आसानी से लॉक तोड़कर अंदर आकर दीवार तोड़ने में कामयाब रहा है. स्ट्रांग रूम की जिस दीवार का हिस्सा अंदर घुसने के लिए तोड़ा गया है उसमें एक शख्स आसानी से अंदर जा सकता है और वापस वहीं से गोल्ड चोरी करके बाहर निकल गया. उस चोर को दीवार की जानकारी थी कि वो कितना हिस्सा उसका तोड़कर दाखिल हो सकता है 30 किलो गोल्ड चोरी हुआ है तो ये एक बैग में रखकर भी ले जाया जा सकता है. पुल‍िस ने अभी तक इस केस में दो ही लोगों को अरेस्‍ट क‍िया है जो इसके मुताब‍िक यह थ्‍योरी ठीक बैठती है.

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को इस केस में सीसीटीवी कैमरा से काफी मदद मिल रही है. रविवार 24 सितंबर की शाम से लेकर सोमवार की रात तक के सभी फुटेज पर पुलिस टीमें काम कर रही हैं. हाथ में सामान या बैग लेकर जाते हुए भी जितने लोग अंधेरे में फुटेज में दिख रहे हैं वो सब पुलिस के रडार पर हैं. दिल्ली पुलिस रोमिंग एरिया में आए फोन, टेक्निकल सर्विलांस और डंप डेटा को लेकर सर्च कर रही है, जो ज्वैलरी शोरूम के आसपास का है. वहीं सीसीटीवी कैमरा फुटेज में कई लोगों की अलग अलग मूवमेंट नजर आई है, जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा है जिनके फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है. पुलिस के रडार में कारपेंटर, राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करने वाले भी हैं. वहीं आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस उन्हें ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. दिल्ली पुलिस को आशंका है की चोरी से की वारदात की रात और सुबह तक मैं उनकी मूवमेंट को लेकर पता लगाया जा रहा है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000