मेरठ मे जयंत चौधरी की सभा के बाद BJP कार्यकर्ता की पिटाई, Video हुआ वायरल

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी पूरे देश में है. पहले चरण की वोटिंग का चुनाव प्रचार थम गया है। भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) समेत सभी पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इन दिनों नेताओं की बयानबाजी अपने चरम पर है। सभी नेता एक दूसरे पर बयानों से तीखे हमले कर रहे हैं। वहीं, इस बीच मेरठ के बिजनौर लोकसभा सीट में जयंत चौधरी की सभा में बीजेपी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी गई। यह पिटाई किसी और ने नहीं बल्कि उनके गठबंधन की सहयोगी पार्टी आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने की है। मेरठ के मवाना इलाके में आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान के समर्थन में जयंत चौधरी जनसभा करने पहुंचे हुए थे। चुनावी प्रचार के बाद जयंत चौधरी जैसे ही मंच से जाने लगे तभी किसी बीजेपी कार्यकर्ता ने कमेंट कर दिया।इसी बात से नाराज आरएलडी समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने कराया बीच-बचाव

आरएलडी समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह देख जनसभा में भगदड़ मच गई। किसी तरह पुलिस और बाकी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कराया, तब जाकर बीजेपी नेता को बचाया जा सका।

दो सीटों पर चुनाव लड़ रही RLD

बता दें कि जयंत चौधरी की पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। आरएलडी ने बिजनौर और बागपत लोकसभा सीट में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बिजनौर लोकसभा सीट से आरएलडी के प्रत्याशी चंदन चौहान हैं। इन्हीं के जनसभा में प्रचार करने जयंत चौधरी पहुंचे हुए थे।

पहले चरण में है यहां चुनाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर लोकसभा सीट में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इसको लेकर नेताओं ने बुधवार को चुनाव प्रचार तेज कर दिया था। बुधवार को प्रचार प्रसार का अंतिम दिन था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी की अच्छी पकड़ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000