कजाकिस्तान प्लेन हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डरा-सहमा यात्री खुदा को कर रहा था याद तभी प्लेन नीचे की तरफ गिरा

कजाकिस्तान के अक्तौ के पास बुधवार (25 दिसंबर) को एक दर्दनाक प्लेन हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में कुल 67 लोग सफर कर रहे थे, जिसमें से 62 यात्री थे और 5 क्रू मेंबर थे। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक यात्री ने हादसे के पहले रिकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो को @clashreport ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसमें एक यात्री लगातार अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाए जा रहा है। आदमी प्लेन के अंदर खौफनाक मंजर को रिकॉर्ड कर रहा था तब प्लेन तेजी से नीचे की तरफ आ रहा था। उस दौरान प्लेन में मौजूद बाकी के लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे।

घटना के बाद कजाक आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने विमान में लगी आग को बुझाया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना से एक विशेष फ्लाइट की मदद से डॉक्टरों की एक टीम भी भेजी गई।

पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से की बात…

AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद की स्थिति का आकलन करते हुए अजरबैजान एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट एम्ब्रेयर 190 में हुए दुर्घटना में सिर्फ 32 लोग ही बच पाए, अन्य सभी की मौत हो गई। वहीं हादसे पर अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने गुरुवार (26 दिसंबर) को पूर्व सोवियत देशों के समूह, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (CIS) के नेताओं के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की एक नियोजित यात्रा रद्द कर दी। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव के साथ फोन पर बातचीत की और दुर्घटना के संबंध में अपनी संवेदना व्यक्त की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000