ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लहूलुहान हालत में पहुंचे अस्पताल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। नायब तहसीलदार मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

चौकीदार को पहले बनाया बंधक…

पलिस के अनुसार, ग्राम पटेहरा में भूमि अधिग्रहण मामले में तहसील का चौकीदार नोटिस तामील करने गया हुआ था, जहां ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। फिर उसने नायब तहसीलदार जेपी पांडे को फोन कर सूचना दी। पास के गांव में ही शासकीय कार्य से गए नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों से चौकीदार को छोड़ने की बात कहने लगे।

इस पर लोनिया परिवार के राजेंद्र, जेपी, दिलीप और सनत लोनिया सहित अन्य लोगों ने तहसीलदार जेपी पांडे पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्हें लात-घूंसों व पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मारपीट शुरू होने के बाद जेपी पांडे भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। कभी जेपी पांडे को दौड़कर पीटा जाता था तो कभी चौकीदार के साथ मारपीट की जाती।

लहूलुहान अवस्था में लाए गए थाने…

घायल अवस्था में नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने उन्हें तत्काल रामपुर अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि पटेरा ग्राम में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी कुछ आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पूर्व BJP सांसद अक्षयवर लाल गोंड पर हमले का प्रयास, असलहे से लैस लोगों ने किया अटैक, घर में घुसकर बचाई जान     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; खोया-पनीर व्यापारी के घर से बड़ी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद     |     उधार पैसों के बदले पत्नी को छोड़ जाओ मेरे पास, गुस्साए पति ने सूदखोर की कर दी हत्या     |     स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप; भाजपा नेता का दावा- अल्ट्रासाउंड सेंटर से 3 लाख तक की होती है वसूली     |     खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला; ट्यूबवेल पर सो रहे युवक को अज्ञात लोगों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती     |     ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लहूलुहान हालत में पहुंचे अस्पताल     |     महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का रास्ता साफ, चार सप्ताह में अधिसूचना जारी करने का निर्देश     |     एक रात में 4 एनकाउंटर, पुलिस ने 8 शातिर बदमाशों को दबोचा     |     सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.5 लाख तक का फ्री इलाज, सरकार की नई योजना देशभर में लागू     |     दर्दनाक सड़क हादसा; दो बोलेरो की टक्कर में दो बरातियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000