विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

गर्लफ्रेंड ने साथ चलने से मना किया तो गुस्साए प्रेमी ने चाकू मारकर की हत्या

डूंगरपुर जिले की सागवाडा थाना पुलिस ने हनेला गांव में युवती की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ़्तार कर लिया है। साथ घुमने चलने के लिए मना करने पर आरोपी प्रेमी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसकी कल उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के सागवाडा पुलिस उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि हानेला निवासी अंजना पत्नी पप्पू परमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे वह और उसकी ननद अनिता दोनों घर पर थे। सास और ससुर के बीमार होने से इलाज के लिए उदयपुर गए थे। इस दौरान हितेश पुत्र जगजी रोत निवासी वरदा उनके घर आया। हितेष और उसकी ननद अनिता के रिश्ते को लेकर बातचीत चल रही थी। हितेष ने घर आकर ननद अनिता को साथ चलने के लिए कहा।

ननद अनिता ने माता पिता के घर पर नहीं होने से साथ चलने से मना कर दिया। इससे हितेश आक्रोशित हो गया और अनिता को मारने के लिए दौड़ाया जिस पर अनिता दौड़कर घर में चली गई। हितेष भी भागते हुए उसके पीछे गया। घर में जाकर हितेश ने उसकी ननद अनिता को चाकू मार दिया। उसे गंभीर हालत में उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान कल बुधवार को ननद अनिता की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। डीएसपी विक्रमसिंह ने बताया की हत्या के केस में गंभीरता देखते हुए आरोपी प्रेमी हितेश पुत्र जगजी रोत निवासी सज्जनपुरा थाना वरदा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी ने भी आक्रोश में आकर गुस्से में चाकू से हमले की वारदात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000