दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर पाया काबू मध्यप्रदेश दर्दनाक हादसा; घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk On Dec 21, 2024 204 मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा इलाके में एक मकान में लगी भीषण आग में झुलसकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक मकान के निचले फ्लोर पर दूध डेयरी की दुकान थी और आग उसी में लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर ही आग की चपेट में आने से पति-पत्नि और दो बच्चों समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक दिनेश कारपेंटर का काम करता था। इस अग्निकांड में दिनेश, उसकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दुर्घटना 204 Share