बहन से बात करते देखा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

कन्नौज। बहन के साथ बैठा देख भाई ने अपने दोस्त को खेत पर ले जा कर गला दवा कर हत्या कर दी। इस के बाद शव को खेत में बने कुएं में डाल दिया। युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्झ कराई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या कबूल की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी पप्पू ने अपने पुत्र अंकित के 07 जनवरी को सुबह 08.00 बजे घर से जाने व वापस न आने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी सदर कोतवाली में दर्जकराई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों से जानकारी की तो बताया गया कि दलेलपुर(फूलपुर) निवासी अंकित का दोस्त है उपेन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण ने फोन करके उसे बुलाया था तबसे अंकित गायब था। काफी खोजबीन की परन्तु नहीं पता चला।

10 जनवरी की शाम को पुलिस ने आरोपी उपेंद्र को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से गहनता से जानकारी ली तो उस ने हत्या किये जाने की बात बताई साथ ही उस ने कुएं में शव पड़े होने की जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर बने कुएं से अंकित के शव को बरामद कर लिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के बताने पर हत्या में प्रयुक्त मफलर को भी बरामद किया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मृतक अंकित दोस्त था परन्तु उसको अपनी बहन के पास बैठे बाते करते देखा था तब मुझे शक हुआ था कि अंकित का मेरी बहन से कुछ चक्कर चल रहा है इसी बात को लेकर मन मे ठान लिया था कि अंकित को सबक सिखाना है। 07 जनवरी को सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच उसे यह कहकर बुलाया था कि चलो खेत पर टहल कर आते है।

खेत की तरफ जाते समय रास्ते में पड़ने वाले कुएँ के पास मैने अंकित की गर्दन अपने मफलर से कसकर उसकी हत्या कर दी थी तथा उसके शव को कुएं मे फेक दिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे, कुसुमखोर चौकी प्रभारी विनय शर्मा, दरोगा सूर्यपाल पटेल, सिपाही धीरू, रवि, गजेन्द्र सिंह थाना कोतवाली कन्नौज को सफलता मिली। खास बात यह रही कि पुलिस ने 36 घंटे में हत्या की घटना का खुलासा कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000