टॉयलेट का विरोध किया तो सिपाही ने मार डाला: बहन की शादी में साथियों संग की वारदात, चापड़ से वार किए

प्रयागराज में शादी समारोह में युवक की हत्या कर दी गई। वजह यह थी कि उसने खाली प्लॉट में पेशाब करने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर सिपाही भड़क गया। फिर उसने साथियों के साथ चापड़ और तंदूर बनाने वाली लोहे की सरिया से हमला कर दिया।

युवक पर 6-7 वार किए गए। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही मिनटों में उसकी जान चली गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। गेस्ट हाउस में तोड़-फोड़ की।

शव सड़क पर रखकर बैठ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। हालांकि, बाद में अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

मुख्य आरोपी सिपाही का नाम सुनील कनौजिया है। उसकी ताऊ की बेटी की शादी थी। मृतक की पहचान राजेश निषाद के रूप में हुई। घटनास्थल से 100 मीटर दूर ही उसका घर है। मामले में पुलिस ने सुनील कनौजिया और अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना गुरुवार रात नैनी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने हुई।

जानिए पूरा मामला…

मड़ौका के रहने वाले ननकऊ की बेटी की शादी गुरुवार को थी। बारात कुशवाहा गेस्ट हाउस में आई थी। देर रात 12 बजे बाराती खाना-पीना और नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाराती पास में रहने वाले राजेश निषाद के खाली पड़े प्लॉट में पेशाब करने चले गए। उसी प्लॉट में राजेश की गाड़ी खड़ी थी।

राजेश ने गाड़ी के पास पेशाब करने का विरोध किया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। इसी बीच ननकऊ का भतीजा सुनील कनौजिया भी वहां पहुंच गया।

आरोप है कि सुनील ने गेस्ट हाउस में तंदूर पर रखी लोहे की सरिया उठा ली। उसी सरिये से राजेश के चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चापड़ से भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राजेश खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हत्या के बाद गेस्ट हाउस में बवाल

राजेश की मौत की खबर फैलते ही गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर एसीपी करछना सुनील सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, फिर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की।

मगर परिजनों ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी हो, तभी शव उठाया जाएगा। पुलिस ने गेस्ट हाउस से 12 बारातियों को हिरासत में लिया। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद भीड़ शांत हुई।

100 मीटर की दूरी पर था मकान

नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि जिस कुशवाहा गेस्ट हाउस में बारात आई थी, वहां से 100 मीटर की दूरी पर राजेश का मकान है। उसके पास ही खाली प्लॉट है। इस प्लॉट में राजेश के माता-पिता की समाधि बनी हुई है और वहीं राजेश की गाड़ी खड़ी रहती है।

बाराती इसी प्लॉट में टॉयलेट कर रहे थे। राजेश ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। मारपीट में राजेश की मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर दी है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील कुमार कनौजिया को जौनपुर से अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले की पूरी जांच पड़ताल के लिए टीम गठित की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000