मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार, लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दुल्हन के घर पर बारात पहुंची थी, लेकिन शादी की दूसरी रस्मों में वक्त ज्यादा लग गया और शादी का मुहूर्त निकल गया। इस बात से गुस्सा होकर दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी से ही इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष को पहले तो मनाया गया लेकिन वह नहीं माने तो लड़की वालों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बनाकर रख लिया। नौबत ऐसी आई कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद बारातियों को छोड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र का है। गंभीर वन में खल्लोपुर गांव में विमल राजभर के घर पर शादी का आयोजन था जहां से दूल्हे राहुल राजभर की बारात को लेकर दूल्हे के परिजन देवगांव कोतवाली के लहुआ कला गांव के रामपुर क्षेत्र पहुंचे थे। यहां पर द्वारचार, पूजा और जयमाल का कार्यक्रम खूब धूमधाम से किया गया। इसी कार्यक्रम में 2 बज गए।

दूल्हे के पिता ने कहा कि वह लगातार लड़की पक्ष के लोगों से कह रहे थे कि शादी की मुहूर्त सिर्फ 2 बजे तक ही है, लेकिन इन्ही कार्यक्रमों में 2 बज गए। इसलिए शादी का मुहूर्त निकल गया। उन्होंने यह कहते हुए शादी कराने से इनकार कर दिया। पहले तो लड़की पक्ष ने समझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़के वाले नहीं माने तो लड़की वाले भी नाराज हो गए और दूल्हा राहुल, पिता विमल और दादा बंकू समेत 3 दर्जन बारातियों को उन्होंने बंधक बना लिया।

दोनों पक्षों के बीच जमकर कहा सुनी हो गई लेकिन सुलह किसी भी ओर से नहीं की जा रही थी। लड़के वाले अपनी बात पर अड़े हुए थे वहीं लड़की वाले भी दूल्हे के परिजनों की ऐसा अटपटी बात से बहुत उखड़े हुए थे। यह गहमा गहमी दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक चलती रहे लेकिन सुलह नहीं हो सकी। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने देवगांव पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर चौकी प्रभारी भी पहुंचे लेकिन समझौता कराने में असफल रहे। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने मीडिया को बताया कि मौके पर लाइन एंड ऑर्डर बिगड़ने की कोई बात नहीं थी, दरअसल मुहूर्त निकल जाने की वजह से लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया और वहीं लड़की ने कहा कि ऐसे अंधविश्वासी परिवार में वह शादी नहीं करेगी। इसी से मामला बिगड़ गया था। हालांकि बाद में पूरा मामला शादी के लेन-देन को लेकर सामने आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000