प्यार में रोड़ा बना पति तो कर दी हत्या, पत्नी ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। कुछ दिन पहले ओरमांझी थाना क्षेत्र के सपाही नदी के श्मशान घाट से संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला कि यह शव अशेश्वर महतो नाम के युवक का था। रविवार को पुलिस ने इस पूरे मामला का खुलासा किया है। 22 अप्रैल को ओरमांझी थाने में ड़हु गांव की रहने वाली सीता देवी नाम की महिला ने एक गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके पति अशेश्वर महतो सुबह 10:30 के करीब खेत की तरफ गए थे। उसके बाद से अब तक लौट कर नहीं आए। पीड़ित महिला सीता देवी ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा था कि जल्द से जल्द उसके पति को ढूंढ निकाला जाए। इसी बीच पुलिस को अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को अशेश्वर महतो का शव सपाही नदी के श्मशान घाट पर मिला था।

महिला ने गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस मामले में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। शक के आधार पर मृतक अशेश्वर महतो की पत्नी सीता देवी, जिसने अपने पति की गुमशुदगी को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

कड़ाई से पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूला

कड़ाई से पूछताछ के दौरान सीता देवी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के सामने उसने अपने कथित प्रेमी सनोज कुमार महतो के साथ मिलकर 22 अप्रैल के दिन अपने पति असेश्वर महतो की सुंयोजित षड्यंत्र के तहत धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी।

महिला समेत तीन लोगों ने की हत्या

पति की हत्या करने के बाद दोनों ने शव खेत में बने एक कमरे में छिपा दिया था. कमरे को बाहर से ताला लगा कर उसकी निगरानी रखने लगे। देर रात 12 बजे के बाद महिला के प्रेमी सनोज कुमार महतो ने अपने बहनोई (जीजा) प्रेमनाथ महतो के साथ मिलकर सीता देवी के साड़ी से ही मृतक अशेश्वर महतो के शव को एक लाठी में बांध कर सपाही नदी के श्मशान घाट के नजदीक पानी में फेंक दिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। अगले दिन पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए महिला सीता देवी ने ओरमांझी थाना में जाकर एक फर्जी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हथियार भी बरामद

रांची पुलिस ने मृतक अशेश्वर महतो की पत्नी सीता देवी, सीता देवी के कथित प्रेमी सनोज कुमार महतो उसके बहनोई (जीजा) प्रेमनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई एक हथोड़ा, खून से सना बोरा, शव को टांग कर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने वाले डंडे को भी बरामद कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000