प्रभात पांडेय का शव गोरखपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने लगाए नारे, कांग्रेस ही हत्यारी है, गला दबाकर मारी है

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की कल मौत के बाद आज जब उनका शव गोरखपुर के पैतृक गांव पहुंचा तो लोग भड़क गए।लोगों ने कांग्रेस ही हत्यारी है,गला दबाकर मारी है,राहुल गांधी प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रभात पांडेय का अंतिम संस्कार हुआ।

अब मृतक प्रभात पांडेय के चाचा मनीष पांडेय का अहम बयान सामने आया है। मनीष पांडे ने कहा कि घटना वाले दिन उन्हें कांग्रेस कार्यालय से फोन आया कि 2 घंटे से उनका भतीजा प्रभात बेसुध पड़ा है।आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष पांडे का आरोप है कि जब इतनी देर से प्रभात बेसुध पड़ा था तो उसे पहले क्यों नहीं अस्पताल ले जाया गया।

मनीष पांडेय ने कहा कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं,उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है,जो अब वापस नहीं आएगा।मनीष ने कहा कि इस पर किसी भी तरह की राजनीति की जरूरत नहीं है बस न्याय चाहिए।मनीष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोगों का फोन भी आया था उनसे भी भतीजे की मौत पर सवाल किया कि अगर वह 2 घंटे तक कांग्रेस कार्यालय पर बेहोश था, तो उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया।अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता 28 वर्षीय प्रभात पांडेय की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।प्रभात दो घंटे तक कांग्रेस कार्यालय में बेहोश पड़ा रहा, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि कार्यकर्ता की मौत कैसे हुई, इसके लिए जिम्मेदार कौन है।इस बीच मृतक के परिजनों ने राजधानी के हुसैनगंज थाने में हत्या का केस दर्ज करा दिया है।

कांग्रेस कार्यालय में प्रभात पांडेय की मौत के बाद उठ रहे सवालों पर अब सरकार जांच और एक्शन की तैयार में है। इस मामले में फोरेंसिक टीम को जानकारी मिली है कि कांग्रेस कार्यालय द्वारा सबूत मिटा दिए गए हैं।कांग्रेस कार्यालय में जिस जगह पर प्रभात पांडेय की मौत हुई वहां पर साफ-सफाई कर दी गई है।फोरेंसिक टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां सब कुछ साफ मिला।

प्रभात पांडेय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है,जिसमें खुलासा हुआ है कि प्रभात के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता दो घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। प्रभात सिविल हॉस्पिटल में Brought Dead पहुंचा था।ऐसे में सवाल है कि कार्यकर्ता की मौत का जिम्मेदार कौन है,किसकी लापरवाही से समय से इलाज नहीं हो सका।

कल रात तीन घंटे तक कांग्रेस के लोगों से पूछताछ हुई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से भी पूछताछ होनी है, क्योंकि अजय राय कांग्रेस कार्यालय में मौजूद थे। डीसीपी सेंट्रल जोन रवीना त्यागी के मुताबिक कार्यकर्ता की मौत के मामले में परिजनों की तरफ से हत्या का केस दर्ज कराया गया है।वह किन कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर से यहां आया था। यहां बेहोश कैसे मिला इन सब बातों को लेकर जांच की जा रही है।मृतक का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हर बिंदु को लेकर तफ्तीश हो रही है।पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की वीडियोग्राफी कराई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000