बेखौफ बदमाशों ने दिन-दहाड़े युवक को मारी गोली, हत्या से इलाके में दहशत का माहौल

बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव की है, जहां अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान और घटना का विवरण…

मृतक युवक की पहचान बजलपुरा वार्ड-15 के निवासी गोपाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गोपाल कुमार अपने दादी के श्राद्ध कर्म का न्योता देने के लिए अपने एक साथी के साथ बाइक से बजलपुरा से निकला था। जब वह लौट रहा था तो शौच के लिए रुका। तभी एक दूसरी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे।

कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान…

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग और ग्रामीण इस हत्या के बाद डर और चिंता में हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बेगूसराय में पिछले 24 घंटों में अपराधियों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इनमें दो महिला हत्या, एक बुजुर्ग महिला को गोली मारकर घायल करना और एक अन्य युवक को गोली मारना शामिल है। इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं से यह सवाल उठने लगा है कि क्या पुलिस प्रशासन इन अपराधियों पर काबू पाने में सक्षम है?

पुलिस की प्रतिक्रिया…

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, इस वारदात के बाद इलाके में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय से बेगूसराय में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं से चिंता…

बेगूसराय में बढ़ते अपराधों ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना दिया है। कई घटनाओं के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण लोग भयभीत हैं। इस बीच, स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000