पार्टनरशिप तोड़ी तो बिजनेस ने पार्टनर के 2 बच्चों की कर दी हत्या, फिर पर्चे पर लिख दी मर्डर की कहानी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें पार्टनरशिप खत्म करने से खफा एक व्यक्ति ने अपने पार्टनर के दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। दोनों मासूम बच्चों के शव लटके मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में 8 साल का लड़का और 12 साल की लड़की शामिल है। इधर, वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के जरिए साक्ष्य उठाए। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुट गई है।

बिजनेस पार्टनर के बच्चों की हत्या…

मामला जोधपुर के बोरानाडा थाना इलाके का है, जहां रविवार सुबह दो बच्चे तमन्ना (12) और शिवपाल (8) के शव लटके मिले। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि मृतक बच्चों के पिता प्रदीप देवासी और आरोपी श्याम सिंह भाटी ने 9 महीने पहले चूड़ी का कारखाना शुरू किया था, लेकिन कुछ समय बाद प्रदीप ने पार्टनरशिप तोड़ दी। इसकी वजह से श्याम सिंह प्रदीप से नाराज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस रंजिश को लेकर श्याम सिंह ने प्रदीप के दोनों बच्चों की हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस को मौके से मिला नोट…

पुलिस ने बताया कि आरोपी श्याम सिंह दो दिन पहले स्कूल गए बच्चों का अपहरण कर अपने फैक्ट्री के पास समीप किराए के कमरे पर लग गया, जहां उनकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया। पुलिस को एक नोट भी मिला। इसमें श्याम सिंह ने अपने पार्टनर प्रदीप से मिले धोखे की बात कही। साथ में दोनों बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आगे कहा कि मैं खुद भी आत्महत्या करने जा रहा हूं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमें…

इधर, जोधपुर में दो बच्चों की हत्या के घटना से सनसनी फैल गई। इस मामले में डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया है, जो इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी श्याम सिंह फलोदी का रहने वाला है। श्याम सिंह और प्रदीप दोनों एक दूसरे को करीब 20 सालों से जानते हैं। दोनों ने 9 महीने पहले ही चूड़ी की फैक्ट्री डाली थी। पार्टनरशिप तोड़ने से खफा होकर ही श्याम सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000