प्रतापगढ़; भुपियामऊ ओवरब्रिज पर बाइक सवार को बचानें में DCM और ई-रिक्शा की भिड़ंत, 2 की हुई मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुपियामऊ ओवर ब्रिज के पास DCM ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ई रिक्शा में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 महिला एक पुरुष समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और भुपियामऊ चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए एक को प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क हादसा हुआ।

जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर देहात कोतवाली इलाके के भूपियामऊ ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार DCM और ई रिक्शा की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शा में सवार लवकुश गुप्ता और आयूब खान की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रीति सिंह, विद्यावती, फोटो देवी और लवकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक लवकुश गुप्ता लालगंज के शीतलमऊ में किराए के मकान में रहता था और मूल रूप से ईटैला गांव का रहने वाला था। वहीं मृतक आयूब खान पूरे रमजान डेरवा का रहने वाला था।

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि एक बाइक सवार के अचानक सामने आ जाने पर बचाने के प्रयास में DCM ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। ई-रिक्शा में चालक समेत 6 लोग बैठे थे। दो की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना होते ही ही लोगों ने डीसीएम के चालक को दौड़कर पकड़ लिया और भूपियामाऊ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में DCM चालक से पूछताछ की जा रही है। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचित किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000