मौत का बदला मौत; 54 साल से चली आ रही दुश्मनी में अब हुई चौथी हत्या, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

जोधपुर। दो परिवारों के बीच दुश्मनी में मौत का बदला मौत देने की नीति के तहत मंगलवार को बासनी थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खेड़ी निवासी सुभाष विश्नोई के रूप में हुई है। इस रंजिश में साल-1979 से अब तक 54 सालों में यह चौथी हत्या है। आरोपी दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए।

जेल से बाहर आकर किया नशे का कारोबार, डिलीवरी लेने आए ने मारी गोली…

दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस लगातार पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जमानत पर छूटने के बाद सुभाष बिश्नोई नशे का कारोबार करने लगा था। अनिल मदानी नाम के युवक ने 10 दिन पहले उससे दोस्ती की थी। मंगलवार दोपहर वह सुभाष से एमडी लेने आया था। इस दौरान ही उसने सुभाष को गोली मारी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मौके से पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुरानी रंजिश में लिया बदला…

डीसीपी पश्चिम राजर्षि वर्मा ने बताया कि सांगरिया क्षेत्र में हमें फायरिंग की सूचना मिली। जिस पर तुंरत पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग में सुभाष विश्नोई को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। शुरूआती पड़ताल में सामने आया है कि मृतक के परिवार की अन्य परिवार के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके तहत जनवरी में उसने अपने परिवार के लोगों के साथ एक हत्या को अंजाम दिया था। ऐसे में ज्यादा संभावना रंजिश रखने वाले परिवार द्वारा ही उसकी हत्या करने की है। बताया जा रहा है कि सुभाष अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। जिसकी जानकारी हत्यारों को लग गई। क्योंकि वे जमानत पर निकलने के बाद से पीछा कर रहे थे।

जनवरी में सुभाष और विष्णु ने की थी हत्या…

 इस वर्ष जनवरी में सुभाष व विष्णु ने खेडी सालवां में अनिल लेगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्योंकि साल-2018 में विष्णु के दादा थानाराम की हत्या अनिल और उसके साथियों ने की थी। अनिल एक साल बाद जमानत पर छूट गया था। तबसे रंजिश चल रही थी। घटना के दिन थानाराम के बेटे और पोते खेडी सालवा की सभा में थे। बाहर निकले, तो उन्होंने गांव के तिराहे पर अनिल पर हमला किया था। अनिल सभा में शामिल होने के लिए आया था। वहां पर विष्णु और सुभाष ने अपनी गाड़ी अनिल की गाड़ी के आगे लगा कर फायरिंग शुरू कर दी थी। विष्णु ने अनिल के नजदीक जाकर कनपटी पर गोली मारी, जिससे वह ढेर हो गया था।

यूं शुरू हुआ सिलसिला…

रंजिश की शुरूआत साल-1970 से हुई थी। जब थानाराम व उसके साथी ने 18 जून, साल-1970 को अनिल के दादा चतुराराम लेगा की हत्या की थी। तब इसका मामला महामंदिर थाने में दर्ज हुआ था। जिसको लेकर थानाराम की गिरफ्तारी भी हुई थी। साल-1993 में जन्में अनिल को बड़ा होने पर जब पता चला कि उसके दादा की हत्या करने वाला आदमी खुला घूम रहा है, तो उसने बदला लेने की ठानी थी। उसने 15 अगस्त, साल-2018 को थानाराम की हत्या कर दी। जिसके बाद अनिल को गांव छोडना पड़ा। वह जोधपुर में रहने लगा।

इधर थानाराम के बेटे अपने पिता की हत्या के आरोपी से बदला लेने का मौका तलाश रहे थे। इस साल 18 जनवरी को अनिल अपने मित्र छात्रनेता सुनील लोल की शादी सभा में गांव आया, तो थानाराम के बेटों को उस पर हमला करने का मौका मिल गया। इस दौरान अपने दादा की हत्या का बदला लेने के लिए विष्णु ने फायर किए थे। एक गोली अनिल के सिर में लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया. सुभाष विष्णु के साथ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000