कौन थे कपिल देव सिंह, जिनकी हत्या में माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में MP-MLA कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में मुख्तार के सहयोगी सोनू यादव को भी 5 साल की सजा मिली है। सोनू पर कोर्ट ने 2 लाख का जुर्माना लगाया है। इस मामले में मुख्ताक अंसारी के वकील ने कहा कि ये केस मेंटेनेबल नहीं है, हम कोर्ट से अपील करेंगे कि हमें वहां न्याय दिया जाए। अपर सत्र न्यायाधीश MP-MLA कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उनके करीबी भीम सिंह को साल-1996 के गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमें दोषी पाते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई है। इस केस का फैसला 26 सालों को बाद आया है। इस केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए। इस फैसले को आने में 51 तारीखों का इंतजार करना पड़ा। कोर्ट ने दोनों पर 5-5 लाख ता जुर्माना भी लगाया है। इस केस में मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से पेश किया गया। केस का फैसला आने के बाद भीम सिंह को पुलिस सुरक्षा में जेल भेजा गया।

बहुचर्चित कपिलदेव हत्याकांड…

बहुचर्चित कपिलदेव हत्याकांड साल-2009 में हुआ था। इस हत्याकांड के लिए मुख्तार अंसारी पर साल-2010 में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले के मूल केस से मुख्तार अंसारी को बरी कर दिया गया है। 27 अक्टूबर को आया फैसला गैंगस्टर ऐक्ट से जुड़े होने से संबंधित है। कपिलदेव सिंह करंडा थाना क्षेत्र सुआपुर गांव के रहने वाले थे. कपिलदेव शिक्षक थे। कपिलदेव सरल स्वभाव और लोगों की मदद में हमेशा आगे रहते थे इसलिए वो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध थे। सेवानिवृत्त होने के बाद कपिलदेव अपने गांव में ही रहते थे। साल-2009 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुवापुर गांव में एक आपराधिक छवि के व्यक्ति के घर पर कुर्की हुई। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने घर में मौजूद सामानों की लिस्ट बनाने के लिए कपिलदेव सिंह को बुलाया। पुलिस के कहने पर ही उन्होंने सामान की लिस्ट बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस अपराधी को लगा कि कपिलदेव सिंह ने पुलिस से उसकी मुखबिरी की है। इन्हीं वजहों से उनकी हत्या की गई।  मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली का कहना है कि जब कपिलदेव सिंह की हत्या हुई उस समय मुख्तार अंसारी जेल में बंद थे। इस हत्या मामले में विवेचना अधिकारी ने विवेचना के दौरान FIR में मुख्तार अंसारी का नाम जोड़ा था. मुख्तार अंसारी इस हत्या केस से पहले ही बरी हो गए हैं। अब इस हत्याकांड और मीर हसन के हत्या के प्रयास के मामले को जोड़ते हुए मुख्तार पर चल रहे गैंगस्टर ऐक्ट के मामले में 27 अक्टूबर को फैसला आ गया है। इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी पर केस बना हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000