विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पत्नी को लिया गया हिरासत में; पुलिस के हाथ लगे खून से सने कपड़े

शिवहर। तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी मुंशी चौक वार्ड छह में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात घर में घुसकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक को पेट, गर्दन, दोनों हाथ और सीना समेत कुल 27 जगह प्रहार कर मौत के घाट उतारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक की पहचान पूर्व शिक्षक स्व. उमाशंकर सिंह व उर्मिला देवी के इकलौते पुत्र चंदन कुमार सिंह (27) के रूप में की गई है। इस वारदात में पत्नी निशा कुमारी भी जख्मी हालत में मिली है।

घटनास्थल से मिले खून से सने कपड़े…

सूचना के बाद एसपी अनंत कुमार राय, एसडीपीओ अनिल कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रेमचंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह व तरियानी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और घटना में प्रयुक्त चाकू समेत कई चीजें बरामद की हैं। तत्काल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, मृतक की पत्नी निशा कुमारी से महिला थाने की हिरासत में सघन पूछताछ कर रही है, जबकि घटना की सूचना के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे निशा कुमारी के पिता मनोज कुमार सिंह से तरियानी थाना पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी हैं।

पत्नी ने फोन कर बुलाया था घर…

बताया गया हैं कि उमाशंकर सिंह शिक्षक थे। सेवाकाल में निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला देवी अनुकंपा के आधार पर शिक्षक बनी थी। छह माह पूर्व उर्मिला देवी चल बसी। उमाशंकर सिंह को चार पुत्री के अलावा इकलौता पुत्र चंदन था। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन साल पूर्व चंदन कुमार की शादी पुरनहिया थाना क्षेत्र के बेदौल गांव निवासी निशा कुमारी के साथ हुई थी। चंदन, मुजफ्फरपुर के दादर इलाके में रिफाइनरी कंपनी में काम करता था, जबकि पत्नी अकेली घर पर रहती थी। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने की बात कह कर पत्नी ने उसे बुलाया था। वह गुरुवार की रात आठ बजे अपने घर पहुंचा था। पत्नी के अनुसार, चार हमलावर घर में घुसे थे और आर्म्स के बल पर उसके पति को कब्जे में ले लिया। वहीं चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000