जिसके घर NIA ने की थी छापेमारी, अब वहीं से बोरे में मिला शव

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चन्द्रभान उर्फ डगरू पंचायत में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाया नदी के कुशहर पुल के नीचे नदी के पानी में बहते हुए बोरे में बंद एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक वही व्यक्ति है, जिसके घर दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापेमारी की थी।ग्रामीणों की नजर जैसे ही नदी में बहते शव पर पड़ी, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल के साथ कुशहर पुल के पास पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बोरे में बंद शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतक के शरीर पर लाल रंग की फुल शर्ट और जींस थी, जबकि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।

शव का एक पैर पूरी तरह बोरे से बाहर निकला हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने शव को करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया है। शव की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के चकमजाहिद गांव निवासी स्वर्गीय अनिल राय के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। मृतक की पहचान होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मुन्ना कुमार 24 नवंबर को घर से किसी काम से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में सूचना मिली कि डगरू गांव के पास नदी में एक युवक का शव मिला है।

गौरतलब है कि वैशाली जिले में दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सुबह करीब 4 बजे हाई प्रोफाइल छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए हथियार और जमीन से जुड़े मामलों की जांच शुरू की थी। उस दौरान वैशाली जिले के तीन स्थानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें हाजीपुर के दो स्थान और महुआ थाना क्षेत्र स्थित मृतक का घर भी शामिल था। बताया गया था कि यह कार्रवाई एके-47 और भूमि से जुड़े मामलों से संबंधित थी।इस मामले में महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि वाया नदी से बोरे में बंद एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000