जिस महिला का नीतीश कुमार ने खींचा हिजाब, वो अब नहीं करेगी नौकरी..भाई ने किया ये दावा

सीएम नीतीश कुमार के द्वारा आयुष चिकित्सकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण का हिजाब हटाए जाने के मामले में नया मोड़ लिया है। अब उस महिला डॉक्टर के भाई का कहना है कि इस घटना से आहत होकर के उसकी बहन ने नौकरी नहीं करने का फैसला किया है। एक इंग्लिश मीडिया संस्थान से बातचीत में नुसरत प्रवीण के भाई का कहना है कि 20 दिसंबर को उसे अपना पद संभालना था।
लेकिन वह अभी सदमे में है। इस घटना को वह भूल नहीं पा रही है। इस घटना के कारण नुसरत इस समय मानसिक आघात के दौर से गुजर रही है और उसने काम पर नहीं जाने का इरादा कर लिया है।
हालांकि, उनका यह भी कहना था कि परिवार इस बात को समझाने की कोशिश कर रहा है कि गलती किसी और की है। इसलिए उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए लेकिन आत्मसम्मान को पहुंची चोट के कारण नुसरत पीछे हट गई है। नुसरत के भाई का स्पष्ट रूप से कहना था कि जब तक वह इस ट्रॉमा से बाहर नहीं आएगी, काम पर लौटना संभव नहीं होगा।

लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं भाई

मिली खबर के मुताबिक, नुसरत प्रवीण के भाई कोलकाता में है और उन्होंने वहीं पर इंग्लिश मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में यह सारी बातें कही है। बताया जा रहा है कि नुसरत के भाई कोलकाता की एक गवर्नमेंट लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। बता दें कि कुछ रोज पहले ही आयुष चिकित्सकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नुसरत प्रवीण के हिजाब को हटाया था।
इससे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। इसके बाद हिजाब को हटाने वाला वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया था। इस पूरे घटना को लेकर के विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया भी थी।

बीजेपी के प्रभाव में आकर हुए ऐसे

इस घटना के बाद राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी में तीखी प्रतिक्रिया दी थी। राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था, वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार ऐसे नहीं थे। वह बीजेपी के प्रभाव में आकर के ऐसे हो गए है। अब इन सब खबरों के बाद नुसरत प्रवीण के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000