आखिर क्यों हुई कपड़ा कारोबारी के बेटे कुशाग्र कनोडिया की हत्या; उलझती जा रही है गुत्थी, इन वजहों से उठ रहे हैं सवाल

कानपुर। कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के नाबालिग बेटे कुशाग्र की हत्या क्यों की गई यह गुत्थी और उलझ गई है। मंगलवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया था कि फिरौती तो एक उद्देश्य था, लेकिन हत्यारोपित प्रभात शुक्ला को शक था कि उसकी प्रेमिका पूर्व ट्यूशन शिक्षिका रचिता और कुशाग्र के बीच संबंध हैं। पुलिस ने रचिता और कुशाग्र के मोबाइल नंबरों की दो माह की काल डिटेल चेक कराई तो पता चला कि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। अब सवाल है कि प्रभात ने रचिता व कुशाग्र के बीच संबंधों को लेकर झूठ बोला या उसका शक गलत था। हालांकि, पुलिस इसी आधार पर इस दावे को दफन नहीं करने जा रही है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार के मुताबिक कुशाग्र के इंटरनेट मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि हत्या का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है। तीनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्यनगर में श्रीभगवती विला अपार्टमेंट में रहने वाले 10वीं के छात्र कुशाग्र की हत्या उसकी पूर्व ट्यूशन शिक्षिका रचिता वत्स के प्रेमी प्रभात शुक्ला ने सोमवार को कर दी थी। प्रभात ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए कुशाग्र को दर्शनपुरवा में अपने घर बुलाया था।

गार्ड से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने रचिता वत्स, प्रभात शुक्ला व उसके पड़ोसी शिवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। प्रभात के घर के बाहर बने कोठरीनुमा कमरे से कुशाग्र का शव भी बरामद हो गया। प्रभात ने पुलिस को बताया था कि रचिता और कुशाग्र मोतीझील टहलने जाते थे। उसने फैसला किया कि वह कुशाग्र की हत्या कर देगा और इसके जरिये फिरौती भी वसूल करेगा। कुशाग्र और रचिता के संबंधों को लेकर पुलिस बहुत स्पष्ट नहीं थी और अब काल डिटेल ने सब साफ कर दिया है। ऐसे में पुलिस प्रेम संबंधों वाले दावे को शक की नजर से देख रही है। माना जा रहा है कि घर बसाने के लिए पैसों का इंतजाम करने की मजबूरी बताकर प्रभात ने रचिता को योजना में शामिल किया होगा। जिस तरह उसने फिरौती वाले पत्र में अल्लाह-ओ-अकबर लिखकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, वह संबंधों को लेकर पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहा है।

इसलिए उठ रहे हैं सवाल…

अगर उद्देश्य फिरौती वसूलने का था तो कमरे में जाते ही प्रभात ने कुशाग्र की हत्या क्यों कर दी। फिरौती देने से पहले हर व्यक्ति अपहृत की आवाज या वीडियो देखना चाहता है। कुशाग्र की मौत के बाद प्रभात के पास कोई विकल्प नहीं था। सीसी कैमरे से मिले वीडियो में साफ है कि प्रभात के घर कुशाग्र बेधड़क जा रहा है। वह घर के अंदर न जाकर उस उसी कमरे में गया। ऐसा लग रहा है कि वह पूर्व में भी यहां आ चुका था। कुशाग्र हेलमेट पहने हुए ही अंदर गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000