कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या और लूट मामले का एक कैदी हुआ फरार.... बिहार हत्या सहित अन्य मामलों का आरोपी कैदी कोर्ट हाजत का वेंटिलेटर तोड़कर फरार By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 2, 2023 257 दरभंगा जिला के बिरौल कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या और लूट मामले का एक कैदी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उस कैदी को बेनीपुर उपकारा से पेशी के लिए बिरौल कोर्ट लाया गया था, जहां परिसर के हाजत से वह फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं भी अता पता नहीं चल पाया। फरार हुआ कैदी जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव निवासी मो अली उर्फ तैनी बाबू का पुत्र मो आदिल है, जिसे पिछले 23 फरवरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बेनीपुर उपकारा में भेजा था। फरार कैदी मोहम्मद आदिल हत्या समेत कई अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी है। अपराध 257 Share