विधवा महिला की हत्या कर निर्वस्त्र अवस्था में नदी में फेंका शव, साड़ी से बंधे हुए थे हाथ

रतलाम। विधवा महिला की हत्या कर उसका शव हाथ बांधकर निर्वस्त्र अवस्था में रावटी थाना क्षेत्र के बोरपाड़ा-सेलज देवदा मार्ग पर स्थित माही नदी की पुलिया के नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। वह घर से अपने एक परिचित व्यक्त व दो अन्य लोगों के साथ निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची और दूसरे दिन शव पुलिया के नीचे मिला। उसके शरीर पर जेवर भी नहीं पाए गए। उसकी हत्या किन लोगों व क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। उसके परिचित व्यक्ति की तलाश कर रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। घटनास्थल की जांच के बाद बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवा दिया था तथा मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी। रात करीब आठ बजे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला के शव का फोटो उसके स्वजन तक पहुंचा तो उन्होंने शव की पहचान 35 वर्षीय पार्वतीबाई पत्नी थावरसिंह कतीजा निवासी ग्राम वालारुंडी (खेरखूंटा) थाना शिवगढ़ के रूप में की। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।

नौतरा कार्यक्रम में जाने का कहकर ले गए थे…

पावर्तीबाई के रिश्तेदार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए।उसके रिश्तेदार सोहन डामोर निवासी ग्राम खाकरापाड़ा ने बताया कि पार्वतीबाई के पति का तीन वर्ष पहले करंट लगने से निधन हो गया था। उसके चार लड़कियां व एक ल़डका है। पुत्री सीमा ने बताया कि कुछ समय से मां का परिचित देवीलाल निवासी निवासी देवीपाड़ा का आता-जाता रहता था। देवीलाल अपने दो अन्य साथियों के साथ 11 जून की रात को भी घर आए थे तथा रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच कहीं नौतरा कार्यक्रम में जाने का कहकर पार्वतीबाई को साथ ले गए थे

शरीर पर पहने जेवर थे गायब…

सोहन डामोर ने बताया कि पार्वतीबाई ने पैरों में चांदी के पांच-पांच सौ ग्राम वजनी कड़े, हाथों में सौ-सौ ग्राम वजनी कड़े, गले में पांच सौ ग्राम वजनी साकली व कमर में कमर बंध भी पहन रखा था। उसके शरीर पर एक भी जेवर नहीं मिला। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करके जेवर निकालकर शव बाद में पुलिया के नीचे ले जाकर फेंका है। स्वजन का कहना है कि हमें आशंका है कि देवीलाल ने ही कोई घटना की होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000