उत्तरप्रदेशउन्नाव बीवी ने बेटी संग मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, पहले पीटा फिर दबाया गला, भाई ने 29 जुलाई की रात की सुनाई कहानी By Pratibha Rajdar Last updated Aug 22, 2025 197 उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र के सिंघनापुर गांव में महिला ने बेटी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया उसमें गला दबाकर हत्या हुई। वहीं गर्दन और सिर में मारपीट की चार चोटें मिली हैं। मृतक के ममेरे भाई ने आरोपी मां-बेटी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि पति उसके साथ बेटी पर अवैध संबंधों का आरोप लगा प्रताड़ित करता था। इस पर उसने यह कदम उठाया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सिंघनापुर गांव निवासी राजेश कुमार (46) का शव गुरुवार भोर पांच बजे घर के अंदर जीने के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौत की खबर से पड़ोसियों की भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी कामिनी की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पत्नी ने शराब के नशे में जीने के पास गिरने से मौत की बात बताई। गले में निशान के साथ आंख पर भी चोट देख पुलिस को शक हुआ, बाद में रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने आनन-फानन मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर आए मृतक के ममेरे भाई लखनऊ के थाना मलिहाबाद के गांव गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने पुलिस को बताया कि राजेश का अपनी पत्नी पर शक सही था। इसी के चलते वह विरोध करते थे, उनकी पत्नी कामिनी को उनसे अधिक मतलब नहीं था, वह सिर्फ मामा के नाम की पांच बीघा जमीन बेचकर रुपये देने का दबाव भी बना रही थीं। आए दिन कामिनी अपनी बड़ी बेटी काजल के साथ मिलकर उन्हें पीटते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद संतोष बाबू की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद मां-बेटी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शव दफन नहीं हो पाया। वह प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कराई जाएगी। मुंबई में नौकरी करता था राजेश, डेढ़ महीने पहले आया था मां-बेटी द्वारा पिता की हत्या करने की घटना में बेटे को भी अपनी मां पर शक होने से वह छह दिन पहले पिता को घर पर रोककर खुद मुंबई कमाने गया था, लेकिन उसने नहीं पता था कि यह लोग उनकी हत्या कर देंगे। ममेरे भाई ने बताया कि 29 जुलाई को भी पत्नी-बेटे ने पीटा था हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने बताया कि राजेश कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। डेढ़ महीने पहले वह घर आए थे। पत्नी और बेटी का चाल-चलन सही न देख उन्होंने विरोध शुरू किया था। इस पर 29 जुलाई की रात पत्नी और बेटी ने राजेश को पीटा भी था। गंभीर घायल होने पर उसे मलिहाबाद ले जाकर इलाज कराया था। बाद में उन्होंने फिर घर जाने की बात कही थी तो छोड़ दिया था। मृतक के बड़े बेटे आशीष को भी पिता के साथ हुई हरकत अच्छी नहीं लगी थी। इस पर छह दिन पहले उसने खुद मुंबई जाने की बात कहकर पिता को घर पर ही रोक दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से चला है। पिता की मौत, मां-बड़ी बहन पर आरोप होने से तीन बच्चों की परवरिश का संकट मृतक राजेश के चार बच्चों में आशीष, प्रिंस, बेटी काजल और सेजल हैं। पिता की मौत और मां और बहन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रिंस, काजल और सेजल पर परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। अभी तक कोई भी रिश्तेदार उनको अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस ही अभी उनका सहारा है। मुंबई से बड़े भाई के आने के बाद ही उनका क्या होगा यह तय हो पाएगा। समाचार 197 Share