लव जिहाद और रेप के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन, साद और साहिल ने छात्राओं से की थी दरिंदगी

मध्य प्रदेश के भोपाल में दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन लिया गया। उनके अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी साद और साहिल के घर पर ये बुलडोजर एक्शन हुआ। साहिल और साद पर आरोप है कि दोनों ने भोपाल में टीआईटी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही उन छात्राओं का धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया था।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को मिली शिकायत के मुताबिक भोपाल के एक कॉलेज में कुछ छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया गया। फिर उनके साथ रेप किया गया। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। यही नहीं छात्राओं पर धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने के लिए भी दबाव बनाने का आरोप है।

असल पहचान छिपाकर की थी दोस्ती

पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लड़कों ने अपनी असली पहचान छिपाकर उनसे दोस्ती की थी। इसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का कहना है कि यह एक सुनियोजित और संगठित अपराध है, जिसमें आरोपियों के दूसरे राज्यों तक भी नेटवर्क हो सकते है। इस मामले में आयोग की टीम भोपाल पहुंची।

500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया

प्रशासन की ओर से कहा गया कि आरोपियों के घर सरकारी जमीन पर बने है। ऐसे में बुलडोजर एक्शन से पहले मकान और दुकान को चारों ओर से पुलिस ने बैरिकेड कर दिया। मौके पर 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से ये एक्शन कोर्ट से स्टे न मिलने के बाद किया गया। मौके पर एसडीएम भी पहुंचे, जहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों का एक गिरोह है, जो और भी लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाला था। अब आरोपियों के साथ-साथ उनके घर वाले को भी उनकी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000