साथ जिएंगे, साथ मरेंगे पत्नी की मौत के बाद पति, 2 घंटे बाद फांसी लगाकर दी जान

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर शहर के रायकनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी की मौत के बाद उसकी जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। यह मामला शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र का है। रायकनपुरा में नगरपालिका के सामने बने सरकारी क्वार्टर के पास रहने वाले श्रमिक परिवार में डेढ़ वर्ष पहले शादी करने वाली महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद रात करीब 4 बजे मौत हुई। जिसके 2 घंटे बाद सुबह 6 बजे पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी का शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजवा दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आगर निवासी 21 वर्षीय संजना की शादी वर्ष-2021 में लॉकडाउन के दौरान शुजालपुर सिटी रायकनपुरा निवासी लखन जाटव के साथ हुई थी। लखन मकान बनाने के मिस्त्री का काम करता था।

शादी को करीब डेढ़ वर्ष हुए थे। दोनों की वर्तमान में कोई संतान नहीं थी। नगर पालिका के सरकारी क्वार्टर के पास बने निवास में अपने ही परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर को पेट दर्द की शिकायत होने पर संजना को पति लखन ने करीब दोपहर 4 बजे शुजालपुर सिटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल के डॉ. एके सोनी ने बताया कि महिला को उचित उपचार दिया गया था। वहीं पेट दर्द और उल्टी की शिकायत में आराम न होने पर सोनोग्राफी व अन्य जांच के लिए रात करीब 2 बजे 108 सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था कराते हुए अस्पताल से शाजापुर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह देकर रेफर किया गया था। जिस पर महिला के परिजनों ने अपने व्यक्तिगत साधन से रोगी को ले जाने की बात कही थी और वह अस्पताल से चले गए थे। तड़के करीब 4 बजे दोबारा महिला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे और बताया कि तबियत ज्यादा बिगड़ गई है।

अस्पताल में परीक्षण के दौरान महिला मृत पाई गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाकर परिजन घर चले गए। पुलिस थाना सिटी के प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि मृतिका संजना के देवर सुबह जब बाथरूम करने के लिए गए, तो करीब 6 बजे अपने बड़े भाई व मृतिका के पति लखन को भी मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से झूलता पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी सिविल अस्पताल में भेजा गया। एक ही रात में नवविवाहित पति-पत्नी की मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी की मृत्यु के वियोग में पति ने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस अन्य विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पति पत्नी दोनों के शव का पोस्टमार्टम शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल में करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000