क्या अब सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले से सचिन मीणा की उड़ी नींद

ग्रेटर नोएडा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले और के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है,सिंधु जल संधि स्थगित कर दिया है,अटारी चौकी को बंद किए जाने,भारत में पाकिस्तानी दूतावास को बंद कर दिया है।भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अवैध रूप से भारत में रह रही सीमा हैदर का क्या होगा।

हालांकि सीमा हैदर का दावा है कि उसने यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी कर लिया है। अब वह हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन भी करने लगी है। हालांकि अभी तक सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिली है।ऐसे यह देखने की बात है कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले का सीमा के ऊपर कितना असर होता है।यहां एक और गौर करने की बात है कि सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा पासपोर्ट के ही भारत में आई है।

ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब सीमा हैदर को भी केंद्र सरकार देश की सीमा से बाहर करेगी।इस सवाल का जवाब तो समय देगा,लेकिन फिलहाल सीमा के अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुसने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सीमा ने विभिन्न मौकों पर दावा तो किया है कि अब भारत में रहेगी और यहीं पर उसकी अर्थी उठेगी।

बता दें कि सीमा हैदर पबजी गेम खेलते हुए रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के संपर्क में आई थी।इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और वह लगभग दो साल पहले अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुस आई। तब से सीमा ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर में ही रह रही है।दोनों ने शादी भी कर ली है।अब उसे सचिन से एक बेटा पैदा हुआ है।अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर है।

क्या सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।कई यूजर्स सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की सलाह दे रहे हैं,कई यूजर्स दावा करते नजर आ रहे हैं कि सीमा हैदर को अब भारत छोड़ना होगा। कुछ यूजर सीमा हैदर को स्टार बनाने पर नाराजगी जता रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ गैस रिसाव की घटना में तीन मासूमों की हुई मौत, घर मचा कोहराम     |     खच्चर वाले ने ऐसा क्या बोला, जिसे सुन डर गईं मॉडल एकता तिवारी     |     क्या अब सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले से सचिन मीणा की उड़ी नींद     |     गजब: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के करीबी संतोष राजभर हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया एक्‍शन     |     पहलगाम आतंकी हमला:जम्मू जाने वाली ट्रेनों में घटे यात्री, पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराया टिकट     |     पहलगाम आतंकी हमले में आईबी,नेवी और एयरफोर्स के तीन अफसरों ने गंवाई जान, परिवार के सामने आतंकियों ने बनाया निशाना     |     पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, रेलवे-एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000