अवैध संबंधों के शक में पति ने की इंजीनियर पत्नी की हत्या, हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट

नोएडा। रिश्तों को ये किसकी नजर लग रही है। कहीं पति की हत्या कर उसे सीमेंट के ड्रम में छिपाया जा रहा है, तो किसी ने हथौड़ा मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सात जन्मों के रिश्तों का ऐसा रूप डरा देने वाला है। वैसे शक का बीज कुछ है ही ऐसा कि जहां पनप जाए, सब तबाह कर दे। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 15 का है। शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। यहां अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। हत्या ऐसी कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं।

इंजीनियर पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या…

पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला का नाम आसमा खान है। दिल्ली की रहने वाली आसमा पेशे से इंजीनियर थी। जामिया मिलिया इस्लामिया से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सेक्टर 62 की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी। उसने बिहार के चंपारण के रहने वाले नूर उल्ला हैदर से साल 2005 में शादी की थी। नूरउल्ला भी पेशे से इंजीनियर था। फिलहाल वह घर पर रहकर ट्रेडिंग का काम कर रहा था। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके थे। शक के बीज ने उनके रिश्ते को तबाह कर दिया। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है।

पत्नी के चरित्र पर शक, ले ली जान…

नूरउल्ला को अपनी पत्नी आसमा के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने आसमा के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। बेटे ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को पिता की करतूत बताई।

बेटे ने पुलिस को बताई पिता की करतूत…

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मृतका के बेटे ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका की पहचान 42 साल की आसमा खान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम नुरुल्लाह हैदर है। उसकी उम्र 55 साल है।

पति-पत्नी के बीच कई दिनों से था झगड़ा…

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है। मृतका आसमा के जीजा ने बताया कि उनको आसमा की बेटी ने सुबह फोन किया और पूरी घटना बताई। आसमा और उसके पति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था, लेकिन नूरुल्लाह ऐसा घातक कदम उठा लेगा, ऐसी उम्मीद उन्होंने नहीं की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000