पैसों के लिए सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप,पैसे न मिलने पर उसकी विडियो बना मंगेतर को भेजी

बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे समुदाय की सहेली ने होटल में बुलाकर युवती के साथ अपने दो दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराया। आरोप है युवती ने पूरे मामले का अश्लील वीडियो बनाया और उसके मंगेतर को भेज दिया।उधार के रुपये देने के बहाने दूसरे समुदाय की सहेली ने युवती को बरेली के सेटेलाइट तिराहा स्थित होटल में बुलाया। वहां नशा देकर अपने दो पुरुष दोस्तों से दुष्कर्म कराकर वीडियो बना ली और पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर वीडियो व फोटो युवती के मंगेतर को भेज दिए। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट लिखकर पूछताछ की जा रही है।

प्रेमनगर निवासी युवती ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि किला का हुसैन बाग निवासी शिफत अंसारी उसकी परिचित है। उसने एक माह पहले उससे 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने एक सितंबर को रुपये वापस मांगे तो शिफत ने उसे दो सितंबर को डीडीपुरम स्थित कैफे में बुलाया। वहां पहुंची तो शिफत के परिचित दो लड़के पहले से मौजूद थे। शाम छह बजे शिफत पीड़िता को रुपये देने के बहाने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गई। वहां दो कमरे बुक थे। शिफत ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई। इसका फायदा उठाकर शिफत के साथी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए।

विरोध करने पर शिफत और उसके साथियों ने कहा कि तुझे संरक्षित पशु का मांस खिलाकर तेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिफत अंसारी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती ने अपनी दूसरे धर्म की सहेली व उसके दो साथियों पर रिपोर्ट कराई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराकर कार्रवाई की जाएगी। – आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000