ब्वॉयफ्रेंड के इश्क में डूबी महिला ने कराया पति का मर्डर, चारों हत्यारे गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जिले में 18 मई 2024 को एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। वारदात के पीछे पति-पत्नी और वो की कहानी सामने आई। महिला ने ही अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कराई थी । पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 मई 2024 को उत्तर थाना क्षेत्र में जलेसर रोड शनिदेव मंदिर के पास एक खेत से शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त जॉनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरजीवन नगर थाना रामगढ़ के रूप में हुई थी। जॉनी दो दिन पहले लापता हुआ था। उसकी गुमशुदगी जॉनी की पत्नी ज्ञानदेवी ने दर्ज कराई थी। जब जॉनी का शव बरामद हुआ, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुआ कि जॉनी की हत्या गला दबाकर की गई थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की, तो पता चला कि जॉनी के घर जय सिंह यादव निवासी गांव जारखी थाना टूंडला का आना-जाना था। पुलिस ने जब जयसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो जय सिंह ने बताया कि उसने ही जॉनी की हत्या अपने दो दोस्त प्रांशु और योगेश के साथ मिलकर की थी। साथ ही इस पूरे षड्यंत्र में जॉनी की पत्नी ज्ञानदेवी भी शामिल थी। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जय सिंह का ज्ञानदेवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ज्ञानदेवी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो ज्ञानदेवी ने यह खतरनाक योजना बनाई। जय सिंह ने अपने दोस्त योगेश, प्रांशु की मदद से पहले जॉनी को शराब पिलाई, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जॉनी की हत्या के आरोप में पत्नी ज्ञानदेवी, उसके प्रेमी जय सिंह, प्रांशु और योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000