महिला ने देवर से अफेयर के चक्कर में पति की जहर देकर कर दी हत्या

महिला ने देवर से अफेयर के चक्कर में पति की हत्या कर दी। उसे समोसे की चटनी में जहर दे दिया। जिंदा न बचने की कोई गुंजाइश से  इसके लिए भाई ने भाई का गला रेत दिया। मध्य प्रदेश के जिला रीवा में देवर से अफेयर में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। उसने पति को समोसे की चटनी में जहर मिलाकर खिला दिया। 17 महीने तक देवर-भाभी पति का शव को भूसे के ढेर में छिपाए रहे। भूसा खत्म होने लगा तो शव को निकालकर नाले में फेंक आए। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर पत्नी को पकड़ा तो हत्याकांड का सच सामने आ गया। क्या है मामला 25 अक्टूबर की सुबह। रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके के निबिहा गांव में गर्दन कटा नरकंकाल मिला। मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हत्या की आशंका पर सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को बुलाया। FSL टीम ने जांच की। नरकंकाल को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक लैब भेजा। बिसरा सागर लैब भेजा गया। ऐसे हुई शिनाख्त देवर-भाभी पकड़े गए SP नवनीत भसीन ने बताया, कंकाल निबिहा गांव के बेलूहा बांध के नजदीक भाठी जंगल में मिला था। FSL टीम से पुष्टि हो ही चुकी थी कि हत्या हुई है।

कंकाल के साथ हाथ का कड़ा, धागा, कलर किए बाल, बनियान और पेंट-शर्ट भी थे। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए पता लगाया। लोगों ने शिनाख्त उमरी श्रीपत निवासी रामसुशील पाल (42) के रूप में की। गांव वालों ने बताया कि रामसुशील गांव में दिखाई भी नहीं दे रहा है। पत्नी विटोल पाल गांव में ही है। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पति-पत्नी में झगड़े की बात पर पुलिस ने सबसे पहले पत्नी विटोल पाल उर्फ रंजना को ही राउंड अप किया। उसने सच उगल दिया जिंदा न बचे देवर ने काट दिया भाई का गला मृतक रामसुशील की पत्नी विटोल उर्फ रंजना ने बताया-रामसुशील से मैंने दूसरी शादी थी। 4 साल पहले हमारी शादी हुई। पहली पत्नी का निधन हो गया था। पति आए दिन मुझसे झगड़ा करता था। उसका परिवार में भी जमीन विवाद चल रहा था। ऐसे में 2 साल पहले मैं देवर गुलाब पाल के करीब आ गई। इसका पता पति को लग गया था, वह मुझसे मारपीट करने लगा। गुलाब, रामसुशील के चाचा का लड़का है। रामसुशील को मारने के लिए मैंने समोसे की चटनी में जहर दिया था।

जब मुझे ये कन्फर्म हो गया कि पति की मौत हो चुकी है तो मैंने देवर को खबर कर दी। देवर ने ये सोचकर कि कहीं रामसुशील जिंदा न बच जाए, उसका गला काट दिया। मई साल-2021 में की हत्या कर लाश भूसे में दबाई रंजना ने बताया, देवर ने कहा कि भाई (पति) के रहते हम साथ नहीं रह सकते। हमने उसे मारने का प्लान बनाया। मई साल-2021 की रात मैंने समोसे की चटनी में जहर मिलाकर पति को खिला दिया। जब वह मर गया, तो देवर को खबर कर दी। देवर, अपने भाई अंजनी को लेकर घर आया। पति जिंदा न बचे, इसलिए धारदार हथियार से देवर ने पति का गला काटकर शव बोरी में भर दिया। दूसरे दिन देवर साइकिल से लाश वाली बोरी लेकर चाचा रामपति पाल के खेत पहुंचा। वहां भूसे वाले कमरे में लाश दबा दी। इस काम में चाचा के लड़के गुड्‌डू पाल, सूरज पाल ने भी मदद की। भूसा खत्म होने लगा तो 24 अक्टूबर 2022 को बोरी लाकर नाले में फेंक दी। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी 2 आरोपी फरार है कि पुलिस ने इस मामले में विटोल पाल उर्फ रंजना पाल (40), उसके देवर गुलाब पाल (35) पुत्र मोहन पाल, अंजनी पाल (38) पुत्र मोहन पाल, रामपति पाल (65) ​पुत्र रमई पाल को गिरफ्तार कर लिया है। गुड्‌डू और सूरज फरार हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000