नशा मुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से हत्या: हाथ-पैर और मुंह बांधा, कमरे में सोते रहे 12 लोग को नही लगी भनक

 

अम्हेड़ा गांव स्थित सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती फैमीद (42) की रविवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसे चार दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। फैमीद के हाथ-पैर और मुंह बांधते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक के भाई की ओर से गंगानगर थाने में नशा मुक्ति केंद्र संचालकों शिवलोक कॉलोनी निवासी सुनील और सैनी गांव के अरविंद समेत चार के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई नंगला निवासी फैमीद पनीर सप्लाई का काम करता था। उसकी पत्नी शाहीन की कैंसर से एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह नशे का आदी हो गया था। परिजनों ने बताया कि फैमीद को गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव स्थित सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में 15 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था।भाई असर चौहान ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र की ओर से 20 अक्तूबर की सुबह करीब 5 बजे सूचना दी गई कि फैमीद की मौत हो गई है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और अन्य तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

फुटेज में हाथ पैर बांधते दिख रहे लोग

19 अक्तूबर की रात करीब एक बजे सीसीटीवी फुटेज में बेड पर लेटे फैमीद के चार लोग हाथ-पैर बांधते दिख रहे हैं। इसके बाद उसके मुंह पर भी कपड़ा बांध रहे हैं। कुछ देर बाद फैमीद अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में जिस कमरे में यह घटना हुई, वहां पर रहने वाले 12 लोग सोते हुए दिख रहे हैं। इनमें से दाएं ओर साइड पर नीचे से तीसरे फैमीद लेटा हुआ दिख रहा है। उसके हाथ, पैर और मुंह बंधे थे।

बेकाबू होने पर बांधे हाथ-पैर

नशा मुक्ति केंद्र संचालक सुनील और उसके साथी अरविंद का कहना है कि रात में फैमीद बेकाबू हो गया था। इस कारण उसके हाथ-पैर बांध दिए और चेहरे पर कपड़ा ढक दिया। कुछ देर बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट नहीं की गई।

पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए बच्चे

परिजनों ने बताया कि फैमीद की पत्नी शाहीन की एक साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उसकी चार बेटी और एक बेटा है। 15 अक्तूबर को ही उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। अब पिता की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए।

ये बोले एसएसपी
गंगानगर थाना पुलिस ने फैमीद की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भागे हुए दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
– डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000