अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, नायलोन की रस्सी से गला कसकर उतारा मौत के घाट, आरोपी दंपती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अवैध संबंध के चलते युवा किसान की नायलोन की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। नायलोन की रस्सी का दबाव पड़ने से उसका गला भी कट गया। हत्यारों ने शव को गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के पास फेंक दिया। शव के शरीर पर सिर्फ बनियान व अंडरवियर था। उसके कपड़े भी वहीं पड़े पाए गए। मृतक किसान दो दिन से लापता था। बड़े भाई ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए हत्यारोपी दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कुबूल करते हुए शव की बरामदगी कराई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में हत्यारोपी दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आला कत्ल नायलोन की रस्सी व नुकीली कील भी बरामद की है।

पत्नी वर्षा को फोन करके खाना बनाने को कहा…

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी अरुणेश मिश्रा (27) अपने घर से 10 दिसंबर को ट्रैक्टर का भाड़ा लेने गांव के ही सुनील यादव के घर गया था। वहां धान को लादकर वह सुनील यादव के साथ वापस घर आ रहा था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर वह बाइक से उतरकर अपने घर जाने लगा। तभी उसने अपनी पत्नी वर्षा को फोन करके खाना बनाने को कहा।

सर्विलांस के जरिए पुलिस देवेश नामदेव तक पहुंची…

उसके बाद से वह लापता हो गया था। रात भर घर नहीं आने पर अगले दिन अरुणेश के बड़े भाई कमलेश ने बबेरू कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अरुणेश की तलाश में लगी थी। उसके मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया, तो सर्विलांस के जरिए पुलिस अरुणेश के गांव के ही मित्र देवेश नामदेव तक पहुंची। पुलिस ने देवेश नामदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

हत्यारोपी की निशानदेही पर शव हुआ बरामद…

तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। हत्यारोपी देवेश नामदेव की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे की ओर बनी बाउंड्री के पास बने शौचालय के पास पड़े अरुणेश के शव को पुलिस ने मंगलवार की रात को बरामद कर लिया। अरुणेश का गला कटा हुआ व बाएं सीने पर नुकीली कील के घाव के निशान थे।

फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने जुटाएसुबूत

रात में एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ राकेश सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने सुबूत जुटाए। मृतक किसान के बड़े भाई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आला कत्ल नायलोन की रस्सी, नुकीली कील भी बरामद कर ली है। मृतक किसान का उसके ही गांव के रहने वाले मित्र देवेश नामदेव की पत्नी गीता से अवैध संबंध थे। गीता ने ही अरुणेश को फोन करके स्कूल के पास बुलाया था। दोनों पति-पत्नी ने किसान की हत्या कर दी और शव को विद्यालय के अंदर छिपा दिया था। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्यारोपी दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000