भाई ने की चाकुओं से गोदकर बहन की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मांगी थी मदद

अंबाला। भाई ने अपनी 28 साल की बहन की हत्या कर दी। उसे बहन पर जरा भी तरस नहीं आया और चाकू से 30 वार किए। प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों को चाकू से हमला किया। फिर गला रेत दिया। इससे भावना की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। मामला हरियाणा के अंबाला जिले के कच्चा बाजार का है। जानकारी के अनुसार, पहले दोनों भाई और बहन में कहासुनी हुई थी, बताया जा रहा है कि भावना की करीब दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पति के साथ उसकी बनी नहीं और वह बीते छह माह से अंबाला में रह रही थी। भावना की एक बेटी है, जो ससुराल पक्ष के पास है। सोमवार सुबह ही तलाक के पेपर भावना ने साइन किए थे। बाद में देर शाम उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात से पहले भाई ने डाली थी ये पोस्ट…

आरोपी भाई ने भावना की हत्या से पहले एक फेसबुक पोस्ट डाली थी और उसे मारने की बात कही थी। पोस्ट में आरोपी ने बहन का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों से भी मदद मांगी थी और कहा था कि वह जीवनभर गुलामी करेगा। ससुरालीजनों के परिजनों की पहुंच ऊपर तक होने का जिक्र पोस्ट में किया गया है। आरोपी भाई ने पोस्ट में लिखा कि मजबूरी में बहन को मारना पड़ रहा है। आगे हमारा कोई नहीं, सिर्फ हमारे दुश्मन ही रिश्तेदार हैं। जय बाबा बलाकारी बताया जा रहा है कि आरोपी भाई पर पहले भी मारपीट का केस दर्ज हुआ था। भावना दो भाइयों की बहन थी। इनके पिता छावनी राम बाजार के पास हॉटडॉग की रेहड़ी लगाते हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है। भावना के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आरोपी ने पुलिस के सामने खुद को किया सरेंडर…

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए SHO थाना सदर ने बताया कि रात से ही वो आरोपी की तलाश में थे और मंगलवार सुबह इसे शास्त्री कॉलोनी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के से पूछताछ की जा रही है उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला है। जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम भी लिए। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने तंग किया हुआ था। वह उसकी भांजी को भी नहीं दे रहे थे। जिसके कारण वो हताश थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000