संपत्ति विवाद के चलते युवक ने खुद को मारी गोली, पिता पर लगाया आरोप

गाजियाबाद में संपत्ति विवाद के चलते एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शुभम ने खुद को गोली मारकर अपने पिता पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे गोली मारी है। यह घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। एसीपी मुरादनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुभम ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके पिता ने उसे बायें हाथ में गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई में जाकर जांच की।

सच्चाई का खुलासा…

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शुभम का अपने परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शुभम काफी समय से अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगों के बयान और पास में पड़े गमछे की जांच की। पुलिस ने पाया कि शुभम ने अपने पास रखे तमंचे से खुद को गोली मारी थी। उसने अपने बायें हाथ पर गमछा रखकर गोली चलाई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह एक साजिश थी।

अवैध असलहा रहने का मामला दर्ज…

घायल शुभम को तुरंत सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। यह जानकर राहत मिली कि उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने शुभम के खिलाफ अवैध असलहा रखने और उसके प्रयोग के संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है  ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000