संसद भवन के पास युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नये संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने बताया कि व्यक्ति यूपी के बागपत का रहने वाला है। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल से पेट्रोल बरामद किया गया है। शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग को अपराह्न करीब 3.35 बजे सूचना मिली कि संसद भवन के सामने रेल भवन के पास एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली है। इसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। हालांकि संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मी उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा चुके थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया शख्स यूपी के बागपत का रहने वाला है। उसका नाम जितेंद्र है। उसने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली। उसकी उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। जितेंद्र 90 फीसदी जल गया है। उसने आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया। स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और कुछ नागरिकों ने आग को जल्दी से बुझाया और उसे अस्पताल भेजा गया।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा- यूपी के बागपत निवासी जितेंद्र नाम के एक शख्स ने रेल भवन चौराहे पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस कांस्टेबलों ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई। जांच में पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने खिलाफ दर्ज किसी मामले के कारण परेशान था। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब क्रिसमस और नए साल पर दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें लगातार गस्त कर रही हैं। वाहनों की सघन तलाशी भी चल रही है। पुलिस का कहना है कि वह इस घटना की तफ्तीश कर रही है। घटना के बाद मौके से सामने आए फुटेज में शख्स के जूते और बैग आदि सामान जले नजर आ रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000