बांदा में पुलिस के सामने जिला पंचायत की दो मंजिला बिल्डिंग से युवक ने छलांग लगाकर की आत्महत्या

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली पुरा मोहल्ले में रेलवे कॉलोनी के समीप बनी जिला पंचायत की दो मंजिला इमारत से एक अज्ञात युवक ने मंगलवार को सुबह पुलिस की मौजूदगी में ही छलांग लगा दी। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर पुलिस ने बिल्डिंग में चढ़े युवक को उतारने में तत्परता दिखाई होती तो उसकी जान नहीं जाती। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई, लेकिन उसे दतिया मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है।

बंगाली पुरा मोहल्ले में जिला पंचायत की एक दो मंजिला इमारत है, जिसमें विभाग के क्लर्क विनय बाबू अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। आज विभाग में अवकाश और मकर संक्रांति का त्यौहार होने के कारण वह अपनी फैमिली के साथ बाहर चले गए हैं। इस बीच बिल्डिंग में ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय एक 26 वर्षीय युवक नल के पाइप के सहारे बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गया। वह केवल पैंट पहने हुए था, बदन के ऊपर उसने कोई कपड़ा नहीं पहन रखा था। सुबह करीब 6 बजे जब नगर पालिका का सफाई कर्मचारी उस गली में सफाई करने पहुंचा। तब उसकी नजर बिल्डिंग के ऊपर चढे युवक पर पड़ी। सफाईकर्मी ने वहां चाय की दुकान खोले हुए अविनाश को इस मामले की जानकारी दी।

दीवार पर कुछ लिखा…

दुकानदार अविनाश ने बताया कि जब मैं मौके पर पहुंचा तो वह बिल्डिंग से लगे हुए छज्जे में चढ़कर दीवार में पत्थर से कुछ लिख रहा था। मैंने उससे कहा कि तुम जहां से भी चढ़े हो वहां से नीचे उतर आओस लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और न ही वह नीचे उतरा। तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। वहां सबसे पहले आरपीएफ के दो जवान पहुंच गए। इसी दौरान कालू कुआं पुलिस चौकी के दारोगा और पुलिसकर्मी पहुंच गए।

उन्होंने भी उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं उतरा, तब तक पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने के लिए सीढ़ी के इंतजाम में जुट गए। पुलिस की मौजूदगी में ही बिल्डिंग से नीचे उसने छलांग लगा दी। सड़क पर गिरते ही वह लहूलुहान वहां हो गया। जब तक पुलिसकर्मी उसे लेकर पहुंचते तब तक उसने दम तोड़ दिया। फिर भी उसे पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की नहीं हुई कोई शिनाख्त…

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शायद वह चोरी के इरादे से बिल्डिंग में चढ़ा होगा, जबकि कुछ लोग उसे अर्ध विक्षिप्त बता रहे हैं। इतनी ठंड में भी उसने बदन पर कपड़े नहीं पहन रखे थे। हालांकि उसके पास जर्सी भी थी, जिसने उसे उतार दिया था। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई, लेकिन वह शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा था। परिजनों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000