कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, पूर्व सांसद समेत इन नेताओं को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 कैंडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने नई लिस्ट में एक और पूर्व सांसद पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ इस चुनावी रण में दावेदारी करेंगी। उन्हें पटेलनगर सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। गोकलपुर सीट से ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, अब ईश्वर बागड़ी दावेदारी करेंगे।

16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट…

कांग्रेस लगातार दिल्ली में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए कोशिश कर रही है। एक दिन पहले ही राहुल गांधी की सीलमपुर में पहली चुनावी रैली हुई। इस रैली के अगले ही दिन पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट घोषित कर दी। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। पार्टी ने मुंडका विधानसभा सीट पर धर्मपाल लकड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, आज ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट…

किराड़ी से राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन से कुंवर करन सिंह
पटेल नगर से पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ
हरिनगर से प्रेम शर्मा
जनकपुरी से हरबानी कौर
विकासपुरी से जितेंद्र सोलंकी
नजफगढ़ से सुषमा यादव
पालम से मांगे राम
आरके पुरम से विशेष टोकस
ओखला से अरीबा खान
विश्वास नगर से राजीव चौधरी
गांधी नगर से कमल अरोड़ा
शाहदरा से जगत सिंह
घोंडा से भीष्म शर्मा
गोकलपुर से ईश्वर बागड़ी
मुंडका से धर्मपाल लकड़ा

देखिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कौन-कौन…

दिल्ली में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट

 

अब तक 63 कैंडिडेट्स के नाम घोषित…

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस ने अब तक 48 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए थे। अब तीसरी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हालांकि, इसमें एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। इस तरह से पार्टी ने कुल 63 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब सात सीट पर कैंडिडेट घोषित होना बाकी है।

5 को वोटिंग, 8 फरवरी को काउंटिंग…

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। असेंबली इलेक्शन को लेकर दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 17 जनवरी तक उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही बाकी उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान जल्द कर सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000