दिल्ली चाकू से गोदकर युवक की सरेआम हुई हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Dec 22, 2022 983 नई दिल्ली। बदरपुर इलाके के ताजपुर पहाड़ी में मंगलवार रात चार बदमाशों ने एक युवक की सरेआम चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हत्या की वजह इंटरनेट मीडिया में बड़े पैमाने पर प्रसारित किसी वीडियो को बताया जा रहा है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपितों को बुधवार रात दबोच लिया है। पूरा मामला ये है कि जानकारी के अनुसार, ताजपुर पहाड़ी में केशव उर्फ काके (30) परिवार सहित रहता था। मंगलवार रात उसके घर के पास ही चार युवकों ने उसे दबोच लिया। CCTV फुटेज के अनुसार, काके खुद को बचाने के लिए गुहार लगा रहा था लेकिन हमलावर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहे थे। इस दौरान आसपास के लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने उसे बचाया नहीं। काके घायल होकर गिर पड़ा तो हमलावर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया है। अपराध 983 Share