लखनऊ में विधानसभा के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विधानसभा के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। इस दौरान ये शख्स करीब 50 फीसदी जल गया है। शख्स को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। शख्स की पहचान मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला…

आज करीब 3:15 बजे, थाना क्षेत्र हजरतगंज, विधान सभा मार्ग पर मुन्ना विश्वकर्मा (आयु लगभग 40 वर्ष) नाम के शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है।

मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस का सामने आया बयान…

इस मामले में डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 40 साल के मुन्ना विश्वकर्मा नाम के शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। वह मौके पर अपने शरीर के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर ही आए थे। उन्हें फौरन सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह 50 फीसदी तक जल गए हैं। आगे की जांच की जा रही है। रवीना ने कहा कि अभी हमारा ध्यान उनके उपचार पर है। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया ये जांच का विषय है।

मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि मुन्ना के पास अपने बच्चों की फीस जमा करने के पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ जिस जगह वह काम करता था, वहां उसका मालिक उसके पैसे नहीं दे रहा था, जिसकी वजह से उसका विवाद भी चल रहा था। उसने पुलिस से भी मदद मांगी थी लेकिन कई बार पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने आत्मदाह का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000