बंद कमरे में खून से लथपथ मिले चाचा-भतीजी, गला कटने से लड़की की मौत

गाजीपुर।  जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवरीबारी गांव में एक युवक और युवती का गला कटा हुआ पाया गया।  युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवक की हालत गंभीर है, जिसका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।  वहीं, कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।  मौके पर पहुंची पुलिस कमरे को सील करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  इस वारदात ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक, देवरीबारी गांव में बंद कमरे के अंदर 23 वर्षीय मधु चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिश्ते में लगने वाला चाचा सुनील चौहान गंभीर रूप से घायल है।  यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है।  वारदात के समय घर पर दोनों अकेले थे।

मधु चौहान की दादी ने बताया कि सुनील बचपन से ही उनके साथ रह रहा था और बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था।  मधु भी बीटीसी के फाइनल ईयर की छात्रा थी।  परिवार मधु की शादी की तैयारियों में जुटा था।  वारदात के वक्त घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था।  मधु के पिता कोलकाता में काम करते हैं और मां अस्पताल में भर्ती थीं।  मधु अपने परिवार की सबसे बड़ी और उम्मीदों का सहारा थी। एसपी सिटी ने बताया कि दुल्लहपुर थाना को सूचना मिली कि देवरीबारी गांव में अंदर से बंद कमरे में युवक और युवती को गला कटा पाए जाने की सूचना मिली थी।

  सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  जानकारी मिली है कि लड़का अपनी मौसी के यहां रहता था।  जबकि लड़की मौसेरे भाई की लड़की थी।  मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। लड़की की मौत हो चुकी है और लड़के को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  लड़के की भी हालत ठीक नहीं है।  पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।  अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है।  अभी तक वारदात कैसे हुई और क्यों की गई, इसका पता नहीं चल पाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000