दर्दनाक हादसा, खाना बनाते समय आग लगने से 3 बच्चियों की गई जान

छौड़ादानो प्रखंड। दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया बाजार के पास गुरुवार दोपहर एक घर में खाना बनाने के दौरान भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

 

मृत बच्चियों की पहचान मठिया निवासी रामबाबू साह की बेटियों मुस्कान कुमारी (6), पायल कुमारी (5) और संतोषी कुमारी (2) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लगभग पांच दिन पूर्व रामबाबू साह की पत्नी ममता कुमारी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके आई थीं। हादसे के समय वे अपने पिता संजय साह के घर पर ही थीं।

चूल्हे की चिंगारी से फैली आग…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय ओम कुमार साह के घर में खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे या गैस से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते, आग विकराल हो चुकी थी और घर के भीतर मौजूद चार बच्चियों में से तीन की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को खबर दी और खुद भी आग बुझाने में लग गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्रशासन से मुआवजे की मांग…

पुलिस ने मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा और उचित सहायता की मांग की है।

प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची…

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी (सीओ) ऋषभ सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी की और मृत बच्चियों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में जुटे रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिश्वत मामले में रामगंज थाने का SI निलंबित; अमेठी में अपहरण केस में आरोपी की मदद के लिए 70 हजार रुपए मांगने का ऑडियो हुआ वायरल     |     मैं यह नहीं कहा, भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता के बयान से पलटे ट्रंप, अब किया नया दावा     |     RJD के दबंग नेता और पूर्व MLA को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पूर्व मंत्री की हत्या मामले में उम्रकैद बरकरार     |     प्रतापगढ़ में ढाई साल के बच्चे की हत्या, तालाब में मिला शव     |     दर्दनाक हादसा, खाना बनाते समय आग लगने से 3 बच्चियों की गई जान     |     नकाबपोश हमलावर ने 11 साल के बच्चे की फोड़ी आँखें, काटा प्राइवेट पार्ट, पत्थर से कुचला चेहरा      |     लेखपाल की मां से 32.52 लाख की ठगी, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट     |     रिजल्ट से एक दिन पहले खरीदी रस्सी, फर्स्ट डिविजन आने के बाद लगा लिया फंदा     |     अवैध असलहा की सप्लाई करने वाला बदमाश पकड़ा, हथियारों का तगड़ा सप्लायर है गैंग     |     दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की देर रात मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000