बहन का बड़ा बयान: ‘अगर कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी’, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बेलथरारोड इलाके में हुई वारदात के बाद मृतक की बहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रशासन को खुली चेतावनी देती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

उभांव थाना क्षेत्र के बेलथरारोड इलाके में हुई इस वारदात के बाद मृतक की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिला प्रशासन को खुली चेतावनी देती नजर आ रही है। वीडियो में युवती कहती है कि यदि प्रशासन उसके भाई के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो वह खुद उन्हें गोली मार देगी।

वीडियो में लड़की पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहती है कि मेरे भाई की हत्या हो गई और मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं। मैं पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। अगर प्रशासन कुछ नहीं करता है तो उसे खुद कदम उठाना होगा। पूरे देश में जहां भी हत्यारे दिखेंगे, वहीं मारूंगी। अब कहां है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर?

बाइक सवार बदमाशों ने राहुल यादव को मारी थी गोली

बीते शनिवार को बेलथरारोड क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने राहुल यादव उर्फ आयुष यादव को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू की गई थी।

हत्या के इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रतिभा वर्मा, अभिषेक यादव और विनोद यादव को कुंडैल ढाला क्षेत्र से पकड़ा गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों सर्वजीत सिंह उर्फ गोलू, मोहम्मद फैज और अयान को साहूनपुर रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

हालांकि, इस मामले में अभी भी मुख्य अभियुक्त राबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित सिंह और राज वर्मा फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपी पहले आपस में दोस्त थे, लेकिन वर्तमान में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गोली मारने के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है और अब तक एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  वहीं, पुलिस वायरल वीडियो को भी संज्ञान में लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000