बैट से सिर पर वार कर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झुंझुनूं। पीपली चौक में धर्मकांटे के पास मकान में बैट से सिर में वार कर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सोमवार को फिर महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि शनिवार दोपहर को शहर के पीपली चौक में धर्मकांटे के पास किराए के मकान में रहने वाले नगर परिषद में सफाई कर्मचारी रामगढ़ निवासी बंटी वाल्मीकि की उसकी पत्नी कविता ने आपसी कहासुनी के चलते क्रिकेट खेलने वाले बैट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में थी। परंतु पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो आरोपी अलग-अलग कहानी बना रही थी। परंतु बाद में कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी कविता को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी महिला कविता की ओर से अलग-अलग कहानी बनाने पर पुलिस ने पीपली चौक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। परंतु फुटेज में ना तो कोई अंदर आता दिखाई दिया और ना ही कोई बाहर जाता। इस पर पुलिस का शक उस पर गहरा गया। बाद में पुलिस ने हत्या करना कबूल लिया। आरोपी पत्नी व उसके पति के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता ही रहता था। आरोपी पत्नी अक्सर अपने पति पर शक करती रहती थी। इसके चलते अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। आरोपी महिला की ओर से पति की हत्या में काम लिया गया बैट बरामद कर लिया गया है। पुलिस को यह बैट घर में ही साइड में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000