मुठभेड़ में मारा गया नक्सली की फाइल फोटो... छत्तीसगढ़ पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी हुआ बरामद, भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग जारी By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 21, 2023 234 नारायणपुर जिले के भटबेड़ा के जंगल में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गया। उसकी लाश को बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्चिंग जारी है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के प्लाटून नंबर- 16 इंचार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमेटी का ओरछा LOS कमांडर दीपक और ओरछा LGS कमांडर रामलाल एसीएम और अन्य की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। ASP नारायणपुर निखिल राखेचा ने बताया कि मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया है। उसके पास से एक .315 बोर की रायफल और एक 12 बोर की रायफल बरामद की गई है। मुठभेड़ में सुरक्षाबल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं। मौके पर डीआरजी और बस्तर फाइटर की कार्रवाई जारी है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। अपराध 234 Share