महिला सिपाही ट्रेन में घायल मिली... अपराध महिला सिपाही ट्रेन में मिली घायल, कपड़े अस्त-व्यस्त थे,चेहरे पर 10 से ज्यादा मिले टांके By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 30, 2023 800 अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में ड्यूटी करने आई महिला सिपाही पैसेंजर ट्रेन में घायल मिली है। जिस ट्रेन में मिली है, वो मनकापुर से अयोध्या जाने वाली है। उसके शरीर पर चाकू के 3 से 4 निशान मिले हैं। घायल सिपाही हनुमानगढ़ी पर तैनात थी। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। महिला सिपाही के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। चेहरे पर बाई ओर 10 से ज्यादा टांके आई ब्रो व गाल पर लगे हैं। ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर है। सरयू एक्सप्रेस में GRP ने गंभीर अवस्था में देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। उसे मनकापुर से वापस आने पर सरयू एक्सप्रेस में GRP के सिपाहियों ने देखा। सुबह 4 बजे अयोध्या जीआरपी ने महिला आरक्षी को घायल अवस्था में ट्रेन से उतारा। समाचार 800 Share