जमीन बेचने से नाराज हुआ बेटा, मौसेरे भाई संग मिलकर पिता के हत्या करने कि-की कोशिश

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के बैरियाखास के पास जमीन बेचने से नाराज बेटे ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पिता हीरालाल साहनी (49) की हत्या की कोशिश की। आरोप है कि गला रेतकर हत्या कर रहे थे, लेकिन उसी समय वह किसी तरह से छुड़ाकर भागा और सीधे चौकीदार हरिवंश यादव के घर पहुंच गया। हरिवंश यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। आरोपी बेटा विशाल साहनी आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के भैसाड़े गांव और उसका मौसेरा भाई संदीप बड़हलगंज के मैभरा गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, घायल हीरालाल साहनी मुंबई में रहता था, कुछ दिन पहले ही गांव आया था। वह शराब का आदी है और जमीन बेचने के फिराक में था। इस बात से बेटा विशाल काफी नाराज था। विशाल अपने मौसेरे भाई संदीप को लेकर हत्या की साजिश रचा और मंगलवार की रात में पिता को शराब पीने के बहाने लेकर बैरियाखास के पास आया।

वहां पर चाकू से हत्या की कोशिश की गई, लेकिन झटका देकर हीरालाल ने छुड़ा लिया। इसके बाद वह सीधे बैरियाखास गांव के राजी टोला में भागकर हरिवंश के घर पहुंच गया। वह गांव के चौकीदार हैं, उनसे बताया कि उसके बेटे और उसके मौसेरे भाई ने हत्या की कोशिश की है।चौकीदार ने घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा। किसी के नहीं आने पर बुधवार की शाम में चौकीदार ने थाने में इसकी लिखित सूचना दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटे और उसके मौसेरे भाई पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000